Allahabad Jhansi Graduate Division Poll : सपा प्रत्याशी मानसिंह बढ़त बनाए हैं, प्रयागराज में समर्थकों में उत्साह
Allahabad Jhansi Graduate Division Poll प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। सपा उम्मीदवार मान सिंह यादव पहले 2500 वोट से आगे थे। उन्हें 19421 वोट मिले। भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा को 16888 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय हरि प्रकाश को 7937 वोट मिले।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के प्रयागराज में बैठे समर्थकों में भी उत्सुकता का माहौल है। हालांकि सपा प्रत्याशी मानसिंह बढ़त की ओर अग्रसर हैं। उनके समर्थकों में अधिक उत्साह नजर आने लगा है। वह अपने प्रत्याशी को जीत का माला पहनाने की तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि चुनाव परिणाम अभी नहीं आया है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भी परिणाम जानने के लिए उत्सुक हैं।
देर रात तक सपा और भाजपाइयों में थी उत्सुकता
इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड चुनाव के नतीजों को लेकर गुरुवार से ही अटकलों का दौर चल रहा था। हर कोई नतीजों को जानने के लिए उत्सुक दिखा। खासकर प्रत्याशियों के समर्थक तो एक दूसरे को फोन कर के सूचना हासिल करने की कोशिश देर रात तक करते रहे। वहीं शुक्रवार सुबह होते ही फिर फोन बजने लगे। करीब नौ बजे के बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई।
प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर सपा प्रत्याशी आगे
प्रथम वरीयता के मतों के आधार पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। सपा उम्मीदवार मान सिंह यादव पहले 2500 वोट से आगे थे। उन्हें 19421 वोट मिले। भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा को 16888 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय हरि प्रकाश को 7937 वोट मिले। इससे पहले गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का सिलसिला शुरू हुआ था।
दूसरी वरियता के मतों की गिनती शुरू है
जिस प्रत्याशी को पहली वरियता के सब से कम वोट मिले हैं उनको दूसरी वरियता के मिले वोटों की गिरनी की जाएगी। देखा जाएगा कि वह दूसरी वरियता के वोट किसे गए हैं। उन वोटों को अब तक बढ़त बनाने वाले उम्मीदवारों के साथ जोड़ा जाएगा। कुल मतों का जब पचास प्रतिशत वोट हो जाएगा तो नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि दिन में करीब तीन बजे तक नतीजे आ सकते हैं।
सपा समर्थक काफी उत्साहित
गुरुवार की दोपहर बाद तक बैलेट पेपर के छाटने का काम चलता रहा। उसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। बैलेट पेपर से मतदान के कारण नतीजों में भी देरी होगी इस बात को लोग समझ चुके थे फिर भी हर कोई अपने सूत्रों से जानकारी हासिल करने की कवायद में लगा था। करीब 3 बजे पता चला कि सपा उम्मीदवार मढ़त बनाए हुए हैं तो सपा समर्थक काफी उत्साहित हो उठे। आज भी उनमें उत्साह रहा।