Move to Jagran APP

Allahabad High Court: उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 27, न्याय पीठ सचिव सेवा संवर्ग के 03 अधिकारी पदोन्नत

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश राजेश विंदल माननीय न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:52 PM (IST)
Allahabad High Court: उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 27, न्याय पीठ सचिव सेवा संवर्ग के 03 अधिकारी पदोन्नत
उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति हुई है।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट सेवा संवर्ग के 27 एवं न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों की पदोन्नति की गई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार कृष्णा सिंह, कुसुम यादव को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर पदोन्‍न‍त किया गया।

loksabha election banner

हाई कोर्ट के महानिबंधक की अधिसूचना के तहत पदोन्‍नति : इलाहाबाद हाई कोर्ट के महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार मिश्र, कमलेश कुमार मिश्र, गोपाल कृष्ण पांडेय, संत लाल शर्मा को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, राजेंद्र प्रकाश यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, मीना सिंह, यान चंद्र, संजय कुमार, सौमित्र मजूमदार, कैलाश नाथ गुप्ता, मनोज कुमार सिंह (लखनऊ) को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर पदोन्‍नत किया गया। इसी प्रकार गोवर्धन, विवेक कुमार सिंह, अंजना शुक्ला, हरीश चंद्र दिवाकर, रमेश चंद्र तृतीय, विजय बहादुर (लखनऊ), सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमार (लखनऊ), संजय शर्मा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, राम नारायन सिंह यादव, अभिषेक श्रीवास्तव द्वितीय, गया पाल को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

इन अधिकारियों की भी पदोन्‍नति हुई : एक अन्य अधिसूचना के अनुसार पीयूष श्रीवास्तव को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर, सत्य प्रकाश सिंह को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर, विजय कुमार श्रीवास्तव को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

इन्‍हें भी मिली पदोन्‍नति : महानिबंधक आशीष गर्ग की एक अन्य अधिसूचना के अनुसार बब्बू कुमार शुक्ल, शैलेश श्रीवास्तव, गोपाल अवस्थी, मनीष कुमार, जंग बहादुर, गौरव पाण्डेय, हरिओम प्रसाद रे और शशांक राव को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद से समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

अधिकारियों को दी गई बधाई : उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश राजेश विंदल, माननीय न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पांडेय, वकार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्रा, मोहम्मद आज़म, सचिन्द्र नाथ,आदिल शमीम, मिठाई लाल सोनकर, अशोक कुमार भास्कर और अखिलेश कुमार प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.