Move to Jagran APP

Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के वोटों पर है सभी दलों की नजर Prayagraj News

पार्षदों के अलावा फूलपुर इलाहाबाद लोकसभा की सांसद शहर उत्तरी शहर दक्षिणी शहर पश्चिमी के विधायक और दो एमएलसी के वोट भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेंगे। इनके पास कुल 42 वोटर हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:47 AM (IST)
Municipal Corporation :  कार्यकारिणी समिति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के वोटों पर है सभी दलों की नजर Prayagraj News
Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के वोटों पर है सभी दलों की नजर Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए 12 जून को होने वाले चुनाव में भाजपा को अपने पांच उम्मीदवारों को जिताने के लिए वोटों की सेंधमारी करनी होगी। भाजपा के मुकाबले में सपा ने दो और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार उतारा है। भाजपा को पांचों उम्मीदवारों को जिताने के लिए खासा जोर लगाना होगा। लिहाजा निर्दलीय पार्षदों के वोटों पर सबकी नजर है। निर्दलीय पार्षद इस समय अहम भूमिका में हैं।

loksabha election banner

भाजपा के सदन में 35 पार्षद

भाजपा के 35 पार्षद सदन में हैं। पार्षदों के अलावा फूलपुर, इलाहाबाद लोकसभा की सांसद, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी के विधायक और दो एमएलसी के वोट भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेंगे। इनके पास कुल 42 वोटर हैं। एक-एक उम्मीदवार को नौ-नौ वोट मिलेंगे। जबकि सपा 12-12 वोट लेकर मैदान में उतरी है। सपा के 24 पार्षद हैं। उसके 23 पार्षद वोट डालेंगे। सपा से राज्‍यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह भी वोट डालने आ सकते हैं। ऐसे में एक उम्मीदवार को 12-12 वोट मिलेंगे। उनका जीतना लगभग तय है। कांग्रेस पार्टी के कुल 11 पार्षद हैं। एक का निधन हो चुका है। 10 पार्षद वोट डालेंगे। कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को मैदान उतारा है। निर्दल पार्षदों का वोट भी कांग्रेस उम्मीदवार को मिलना तय है। दोनों पार्टी की तीन सीटें अभी निकलती दिख रही हैं।

तीन सीट पर जीत लगभग पक्‍की, दो अन्‍य सीट के लिए करनी है जद़दोजहद

भाजपा तीन सीट तो आसानी से हासिल कर लेगी। दो अन्य के लिए गुणा-गणित बैठाया जा रहा है। इसके लिए निर्दल, बसपा और अन्य पार्टी के पार्षदों को  साधा जा रहा है क्योंकि इनकी संख्या कुल 10 है। इसके अलावा सपा और कांग्रेस में भी सेंधमारी हो रही है। कई पार्षद भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए हामी भर चुके हैं। अब देखना होगा कि 12 जून को दोपहर तक उनका मन न बदलें। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा के पांचों उम्मीदवार जीतेंगे। सभी समीकरण पर मंथन के बाद इन्हें मैदान में उतारा गया है। 12 जून को शाम छह बजे तक चुनाव परिणाम आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.