Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav Birthday: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्‍तदान, गरीबों की सहायता की

Akhilesh Yadav Birthday समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रयागराज के संगम तट पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को मिठाई वस्त्र बांटे। प्रदेश सचिव बोले कि कि डा. लोहिया जनेश्वर मिश्र के बताए रास्ते को आत्मसात कर अखिलेश यादव समाजवादी आंदोलन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:58 AM (IST)
Akhilesh Yadav Birthday: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्‍तदान, गरीबों की सहायता की
Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्‍मदिन पर प्रयागराज में सपाइयों ने जरूरतमंद लोगों को वस्‍त्र व मिठाई बांटी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को प्रयागराज जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह जिलाध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केके काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया। हवन पूजन किया गया। उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद परेड मैदान में जरूरतमंदों को कपड़ा और मिठाई का वितरण किया गया।

loksabha election banner

केक खिलाकर एक-दूसरे को सपाइयों ने बधाई दी : चौक स्थित महानगर कार्यालय में भी केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा नगर और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया।

जरूरतमंदों को मिठाई व वस्त्र वितरित : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गंगा, यमुना के संगम तट पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को मिठाई और वस्त्र वितरित किया। पार्टी के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि डा. लोहिया, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के बताए रास्ते को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन की परंपरा को आगे बढ़ाने में सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रयत्नशील हैं।

पूर्व मुख्‍यमंत्री के कार्यकाल पर की चर्चा : सपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है। जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो हर तरफ विकास ही विकास किया गया था। तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं थीं, जिसका लाभ जनता को मिला था। आज जनता समाजवादी पार्टी के उसी शासन काल को याद कर रही है। इस मौके पर हिमांशु कुमार सिंह, शुभम सिंह राना, अशर्फी पाल, शिवराम पटेल, शिवबाबा निषाद आदि रहे।

रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर लिया भाग : सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए और रक्तदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.