Move to Jagran APP

Ajadi Ka Amrit Mahotsav: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा... आजादी के जश्‍न में शहरी बने भागीदार

Ajadi Ka Amrit Mahotsav दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी के साथ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत एडीजी प्रेम प्रकाश डीएम संजय कुमार खत्री व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व चिकित्सक शिक्षक खिलाड़ी व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 01:41 PM (IST)
Ajadi Ka Amrit Mahotsav: दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा... आजादी के जश्‍न में शहरी बने भागीदार
Ajadi Ka Amrit Mahotsav दैनिक जागरण की ओर से आज प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। Ajadi Ka Amrit Mahotsav दैनिक जागरण की ओर से रविवार सुबह प्रयागराज के सिविल लाइंस से निकाली गई तिरंगा यात्रा में आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास व उत्‍साह देखते ही बन रहा था। जनप्रतिनधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, देश के सिपाही, समाजसेवी, व्‍यापार संगठनों, महिला संगठनों के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। स्‍कूलों के बच्‍चे भी तिरंगा यात्रा में जोश के साथ शामिल हुए।  उमंग व आजादी की खुशी में लोग भागीदार बने।

loksabha election banner

तिरंगा यात्रा में दिखा अमृत महोत्सव का उल्लास : आजादी का अमृत महोत्सव देशवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा देश उल्लासित और उत्साहित है। उत्सव को बढ़ाने के लिए दैनिक जागरण की ओर से रविवार को प्रयागराज में विशाल प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुभाष चौराहे से कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी और डीएम संजय कुमार खत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया।

आजाद ब‍िलिदान स्‍थल पर यात्रा का भव्‍य स्‍वागत : इसके बाद खुली जिप्सी में मंत्री नंदी, डीएम और एसएसपी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदेमातरम के उद्घोष के साथ हनुमत निकेतन मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, बालसन चौराहा होते हुए यात्रा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची। वहां आजाद बलिदान स्थल पर यात्रा का स्वागत हुआ। फिर अतिथियों के साथ यात्रा में शामिल लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्‍कूली बच्‍चों ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम पेश किए : कई स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं की ओर से गौरवपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यात्रा में चिकित्सक, शिक्षक, खिलाड़ी, व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों की भी सहभागिता रही।

चंद्रशेखर आजाद में गौरवपूर्ण आयोजन : सुबह सुभाष चौराहा सिविल लाइंस से शुरू हुई प्रभात फेरी में तिरंगा लेकर सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा के अंतिम पड़ाव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में विभिन्न गौरवपूर्ण आयोजन हुए।

कर्मयोगियों ने भी उत्साह के साथ की शिरकत

दैनिक जागरण की प्रभात फेरी में कर्मयोगियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें अविनाश शुक्ल, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, धीरेन्द्र तिवारी, विनय पटेल, रजनीश श्रीवास्तव, हिंदुस्तानी जी, सूरज सिंह, कौशल, पंकज, आनंद, मोनू, सुधीर कुशवाहा, फूलचंद, अरविंद, रोहित पाल, आरबी, सोनू पाल, दिनेश तिवारी, राजीव तिवारी, गोलू, संजय गुप्ता, राजू, कमलेश मिश्रा, कमलेश गुप्ता, बलदाऊ, कन्हैया, संतोष जायसवाल, बबलू, राजेश निषाद, दीपचंद, राजन सिंह, पवन, चंदन, अमित, बच्चा, वशिष्ठ तिवारी, विजय बहादुर, वीरेंदर पाल, शिवनंदन, अशोक यादव, शिवेंद्र, सचिन गौड़, सुरेश कुशवाहा, बच्चा लाल, दिनेश चंद मालवीय, मोनू , पंकज अस्थाना, प्रमोद कुशवाहा, संजय सिंह, दीपक कुमार, विपिन कुमार, छोटू, मुकेश, संदीप, अंकुर, वीरेंद्र, संतोष, सुनील आदि कर्मयोगियों के साथ प्रयागराज के अभिकर्ता दीपक शुक्ला, मनीष शुक्ला, जितेश दुबे की उपस्थिति रही।

लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321-ई की रही सशक्त भागीदारी

लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321-ई के कई पदाधिकारी प्रभात फेरी का हिस्सा बने। लायंस क्लब इंटरनेशनल की सशक्त भागीदारी रही। क्लब के गवर्नर अजय मेहरोत्रा ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, ऋषि सेठी, एम्बेस्डर टू डिस्ट्रिक गर्वनर डा. अर्पणधर दुबे, अनिल जायसवाल, सतीश टंडन, एसए रिजवी, इंदर मध्यान, राधे मारवा, सुधीर कुमार, संजीव लोगानी, ईरा सेठी, रेखा जायसवाल, सुनील गुप्त, संजय गुप्त, अनिल टंडन, मंजुला श्रीवास्तव, जगमोहन अग्रवाल, धीरेंद्र मिश्र, अनुपम सोब्ती, दीपक सोनी, अनिल रस्तोगी, उदय चंदानी, उमेश कक्कड़, मिताली दत्ता, दीपक अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, मनोज खत्री, माला मिश्रा, वासुदेव मध्यान, शरद, पूजा, मनीष रावल, रेखा जायसवाल आदि शामिल रहे।

जनप्रतिनिधि, अधिकारी व विशिष्‍टजनों की रही उपस्थिति : दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी के साथ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेम प्रकाश, डीएम संजय कुमार खत्री व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व चिकित्सक, शिक्षक, खिलाड़ी, व्यापारी तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।

तिरंगा यात्रा इन मार्गों से निकली : प्रभात फेरी सुभाष चौराहा से आरंभ होकर आजाद पार्क गेट संख्या तीन तक पहुंची। वहां ज्वाला देवी इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज, केपी इंटर कालेज, रानीरेवती देवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वंतत्रता का अमृत महोत्सव के उल्लास में आयोजित इस प्रभात फेरी में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से कर्मयोगी बंधु भी सम्मिलित हुए।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्‍पवर्षा : प्रभात फेरी में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों को तिरंगा ध्वज दिया गया। हनुमत निकेतन चौराहा पर श्रीकटरा रामलीला कमेटी, मेडिकल चौराहा पर हाई कोर्ट के युवा अधिवक्ताओं, लाउदर रोड पर डाकघर चौराहा पर व्यापारियों, महिर्ष भरद्वाज (बालसन) चौराहा पर सामाजिक संगठनों की ओर से यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा भी की गई। इंडियन प्रेस चौराहे पर बटुकों द्वारा शंख ध्वनि से यात्रा का स्वागत हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहयोगी के रूप में लायंस क्लब इंटरनेशनल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.