Move to Jagran APP

होली निकट है न, ट्रेनों के साथ ही फ्लाइट में भी सीटों के लिए मारामारी Prayagraj News

होली त्योहार को मनाने के लिए परदेशियों के आने का सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। भीड़ बढऩे के साथ ही फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है। बुकिंग अधिक हो रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 11:49 AM (IST)
होली निकट है न, ट्रेनों के साथ ही फ्लाइट में भी सीटों के लिए मारामारी Prayagraj News
होली निकट है न, ट्रेनों के साथ ही फ्लाइट में भी सीटों के लिए मारामारी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। होली निकट है। ऐसे में जाहिर है कि सुदूर रहने वाले लोग परिवार के साथ त्‍योहार मनाने के लिए घर जाने का प्रोग्राम बना लिए हैं। ट्रेन और बसों के साथ ही हवाई सेवा के माध्‍यम से लोग अपने घरों को पहुंचेंगे। प्रयागराज से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है, इसलिए ट्रेनों के साथ ही इस बार हवाई जहाज में भी सीटों के लिए मारामारी मची है। पहले से ही सीटें बुक होने लगी हैं।

loksabha election banner

त्‍योहार पर फ्लाइट का किराया बढ़ा

मार्च के दूसरे हफ्ते में होली का त्योहार है। नौ मार्च की रात होलिका दहन और 10 मार्च को रंग खेला जाएगा। इस त्योहार को मनाने के लिए परदेशियों के आने का सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर ट्रेनों और विमानों में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ बढऩे के साथ ही फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुकिंग अधिक होने से होली के पहले हफ्ते में फ्लाइट का किराया बढ़ गया गया है। यहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, रायपुर और गोरखपुर से रोजाना फ्लाइट आ रही हैं। पांच मार्च से पुणे की भी फ्लाइट शुरू हो रही और इससे भी आने और जाने वाले बुकिंग करा रहे हैं।

सबसे ज्यादा महंगा किराया छह, सात, आठ और नौ मार्च को

होली को देखते हुए सबसे ज्यादा महंगा किराया छह, सात, आठ और नौ मार्च को है। छह और सात मार्च को शुक्रवार और शनिवार है। इसलिए मेट्रो शहरों में नौकरी करने वालों के लौटने की भीड़ ज्यादा है। इस दौरान की अधिकतर सीटें बुक हो चुकी हैं। होली से ठीक पहले और नौ मार्च को भी भीड़ है। जबकि होली के दिन दस मार्च को सामान्य दिनों की तरह ही किराया और सीटें भी खाली हैं। 

त्योहार बाद वापस लौटने वालों की रहेगी भीड़

11 मार्च के लिए लौटने की भीड़ शुरू हो जाएगी। उसके लिए लोग बुकिंग कर रहे हैं। अभी तक लौटने वालों के लिए सबसे ज्यादा किराया बेंगलुरू का ही है। वहां के लिए 15 फरवरी का किराया 13155 रुपये हो गया है। 

कैसे बढ़ता है विमान का किराया

विमान में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम से किराया बढ़ता रहता है। इसमें 10-10 फीसद सीटें बुक होने पर किराया बढ़ जाता है। इसलिए पहले बुक कराने पर यात्री को सस्ते में टिकट मिल जाता है और आखिर में बुक कराने पर वही टिकट महंगे दाम पर मिलता है।

प्रयागराज आने के लिए कितना है किराया (रुपये में)

स्‍थान            छह मार्च       सात मार्च        आठ मार्च      नौ मार्च

दिल्ली से        5257           7944          8240            6356

मुंबई से          6196           7770          6196            6196

बेंगलुरू से       12359         10313        7739            6375

कोलकाता से    2617           4042          3412           2617

रायपुर से         3575           4126          4756           3837

गोरखपुर से     1299           1299          1299            1299

पुणे से            6610           8710          4720            3996


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.