एआइएमआइएम का जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
इलाहाबाद : आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने शुक्रवार को बर्मा में रो¨हग्या मुसलमानों
इलाहाबाद : आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने शुक्रवार को बर्मा में रो¨हग्या मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर जुमे की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद में बाहर विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद और जिला महासचिव आरिफ इकबाल ने कहा कि बर्मा में रो¨हग्या मुस्लिमों की खुलेआम हत्या से अंतरराष्ट्रीय समुदाय हतप्रभ है। बौद्ध धर्म मानने वाला देश अपने मूल उद्देश्य से भटकता दिख रहा है। सभी ने एक स्वर में बर्मा में हो रहे तांडव के रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आने की बात कही। अध्यक्षता चौधरी इब्राहीम ने की। संचालन सुहैल अहमद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान आफताब आलम, मो. उस्मान, मेराज अहमद, दानिश अंसारी, मो. अली, जीशान अहमद, राजेश गुप्त, अल्ताफ हुसैन, शाबान सिद्दीकी, मो. शाहनवाज, कमलेश सिंह और अहमद तालिब आदि रहे।