रजिस्ट्रेशन के बाद किसान यंत्रों की खरीद पर ले सकते हैं छूट Prayagraj News
कौशांबी में कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती के प्रति टिप्स दिया गया। साथ ही कहा गया कि यंत्रों की खरीद पर किसान लाभ उठा सकते हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। रजिस्ट्रेशन के बाद किसान यंत्रों की खरीद पर छूट ले सकते हैं। साथ ही बेहतर खेती के तरीके की जाए, इसकी भी कृषि विभाग की मदद ले सकते हैं। यह बातें उप कृषि निदेशक ने मंझनपुर ब्लाक परिसर में गुरुवार को आयोजित किए गए कृषि मेले के दौरान कहीं।
धान की फसल के बेहतर उत्पादन का दिया टिप्स
मेले का शुभारंभ करते हुए उप कृषि निदेशक यूबी गौतम ने कहा कि विभाग के पास के पास किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं हैं। बीज व यंत्रों के अलावा वह विभिन्न प्रकार के आयोजन कर किसानों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को धान की फसल के बेहतर उत्पादन के लिए क्या करना है और क्या नहीं करना है। इसके बारे में बताया कि खेत में नमी रहे। जरूरी नहीं है कि उसपर हमेशा पानी भरा रहे। केवल जरूरत होने पर ही फसल को पानी दें। अनावश्यक तरीके से खेत में पानी भरकर वह पानी की बर्बादी करेंगे। उन्होंने किसानों को नवीन तकनीकी अपनाकर खेती को बेहतर करने की सलाह है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय ङ्क्षसह ने किसानों को कीटनाशकों के प्रयोग, मिट्टी की जांच व अन्य तरीके से फसल को गुणवत्तापूर्ण व अधिक उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। मेले में मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के बंबुरा, समदा, ओसा, मगरोहनी, भेलखा, टेंवा, टिकरी आदि गांव के किसान शामिल हुए।
धान की बिक्री को कराएं पंजीयन
डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया है कि वर्ष 2019- 20 में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रुपये और ए ग्रेड धान का 1835 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। बताया कि इस वर्ष भी धान विक्रय के लिए कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन का कार्य शुरू हो गया है। कृषक स्वयं जनसूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर कर सकते है। पूर्व में कराए गए समस्त पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप