प्रापर्टी डीलर की हत्या कर लूटे पौने दो लाख रुपये व लाइसेंसी रिवाल्वर
प्रापर्टी डीलर को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका रिवाल्वर और पौने दो लाख रुपये भी लूट ले गए।
प्रयागराज : प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर में मंगलवार की देर रात प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे पौने दो लाख रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ले गए। सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ त्रिलोकी (28) प्रापर्टी डीलर था। शहर के जोगापुर गांव में पत्नी अर्चना सिंह, बेटा दीप सिंह के साथ रहता था। मंगलवार रात लगभग 11 बजे कार सवार एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और उसे बुलाया। पत्नी अर्चना के साथ सुधीर बाहर निकला तो कार सवार ने कहा कि एक सौदा हुआ है, पार्टी इंतजार कर रही है। इस पर सुधीर कमरे में गया और पौने दो लाख रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कार सवार के साथ चला गया।
कुछ देर बाद वह नहीं लौटा तो पत्नी अर्चना फोन मिलाने लगी, लेकिन फोन नहीं मिला। रात में ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों संग पत्नी ने रातभर घर के आस-पास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के पास मैदान में पड़ा मिला। रुपये और रिवाल्वर गायब था। जानकारी होने पर बिलखते हुए पत्नी और बेटा पहुंचे। सूचना पर चुंगी चौकी इंचार्ज डीएन यादव, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने वहां पहुंच शव कब्जे में लिया। कुछ देर बाद सीओ सिटी अतुल शर्मा, एसपी एस आनंद ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुधीर की पत्नी से पूछताछ की।
सिर में आरपार हुई थी गोली
आशंका जताई गई है कि हत्या कर शव रेलवे लाइन के पास फेंका गया था। पोस्टमार्टम के पहले शव का एक्सरे कराया गया। दाहिनी कनपटी से मारी गई गोली दूसरी तरफ पार हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजन पत्नी अर्चना व अन्य परिजन बदहवास हो गए। सुधीर के पिता दिनेश ङ्क्षसह सेना में थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने जोगापुर में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। तीन भाइयों में सुधीर सबसे छोटा था। बड़ा भाई राहुल ङ्क्षसह मुंबई में व्यवसाय करता है। वहीं अन्य भाई जगत बहादुर ङ्क्षसह घर पर रहकर पिता के साथ खेती करते हैं।
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
सुधीर की शादी सात साल पहले जौनपुर जिले के बरपुर गांव की अर्चना से हुई थी। छह साल का बेटा दीप ङ्क्षसह है। सुधीर की मां पुष्पा देवी इन दिनों बड़े बेटे राहुल के पास मुंबई गई हैं। मां, बड़े भाई समेत परिवार के अन्य लोगों के मुंबई से आने के बाद शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
कहते हैं एसपी
एसपी एस. आनंद ने कहा कि सुधीर की पत्नी ने एक-दो लोगों से ववाद की बात बताई है। इस ङ्क्षबदु के साथ अन्य ङ्क्षबदुओं पर जांच की जा रही है। कार सवार व्यक्ति सुधीर का परिचित रहा होगा। उसी व्यक्ति की तलाश की जा रही है क्योंकि घटना का राज उसी से पता चलेगा।