Move to Jagran APP

जेल में बंद प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष की संपत्ति का ब्‍योरा जुटा रहा प्रशासन

प्रशासन की नजर अब सपा जिलाध्यक्ष व उनके गनर राम सिंह यादव की करोड़ों की संपत्ति पर है। एसडीएम जल राजन चौधरी ने बताया कि छविनाथ व इनके सहयोगियों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 09:19 PM (IST)
जेल में बंद प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष की संपत्ति का ब्‍योरा जुटा रहा प्रशासन
जेल में बंद प्रतापगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष की संपत्ति का ब्‍योरा जुटा रहा प्रशासन

प्रतापगढ़, जेएनएन। जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगी पर प्रशासन ने एक और कार्रवाई शुरु की गई है। शासन के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष समेत उनके गनर के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके लिए तहसील प्रशासन ने तीन लेखपाल व दो कानूनगो की टीम को जानकारी जुटाने के लिए लगाया है। 

loksabha election banner

इस मामले में जेल भेजे गए हैं सपा जिलाध्‍यक्ष छविनाथ यादव

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा बुलाकीपुर गांव निवासी अर्जुन गौतम का आरोप है कि जमीन पर कब्जे के लिए बीते 10 सितंबर को दोपहर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके गनर राम  सिंह यादव समेत पांच लोगों ने जमकर तांडव किया था। इस मामले में पीडि़त अर्जुन की पत्नी गायत्री की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, गनर राम सिंह यादव व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्‍य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने बीते शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके निजी गार्ड राम  सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया। जेल में बंद सपा जिलाउपाध्यक्ष व उनके गनर पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जबकि तीन अज्ञात लोगों को भी चिन्हित कर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमे लगाई गई हैं। गायत्री देवी के घर मऊदारा बुलाकीपुर गांव में परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस तैनात है। इसके बाद प्रशासन की नजर अब सपा जिलाध्यक्ष व उनके गनर राम  सिंह यादव की करोड़ों की संपत्ति पर है। एसडीएम जल राजन चौधरी ने बताया कि छविनाथ व इनके सहयोगियों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। जिसके लिए लेखपाल और कानूनगों को लगाया गया है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का ब्यौरा जुटा रहे हैं, जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। 

सपा जिलाध्यक्ष के तीन साथियों की तलाश में लगी पांच थानों की पुलिस

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के तीन साथियों की तलाश में पांच थानों की पुलिस को लगाया गया है। बीते 10 सितंबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा बुलाकीपुर गांव में जमीन कब्जा कराने को लेकर दलित परिवार पर बोले गए हमले में जहां छविनाथ यादव समेत उनका गनर राम सिंह यादव सलाखों के पीछे पहुंच गए है। वहीं उनके तीन साथियों की तलाश में पूरे सर्किल के साथ ही संग्रामगढ़ पुलिस को भी लगाया गया है। सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तीन आरोपितों को पकडऩे के लिए कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज, हथिगवां, संग्रामगढ़ थानाध्यक्षों को लगाया गया है जो संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही तीनों आरोपितों को कपड़कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। वहीं की इस कार्रवाई से सपा जिलाध्यक्ष के नजदीकियों में काफी घबराहट देखी जा रही है। सपा के नेता इसे लेकर काफी नाराज हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.