महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, मनाया जश्न Prayagraj News
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य हैं। उनके मास्टर स्ट्रोक के आगे पूरा विपक्ष औंधे मुंह गिर पड़ा।
प्रयागराज, जेएनएन। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने पर भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीति के चाणक्य हैं : महानगर अध्यक्ष
इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य हैं। उनके मास्टर स्ट्रोक के आगे पूरा विपक्ष औंधे मुंह गिर पड़ा। पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, शशि वाष्र्णेय, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, स्मृति श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, भरत निषाद, राघवेंद्र कुशवाहा, सचिन जायसवाल, सावन जोगी, वीरू सोनकर, पवन मिश्रा, चंदन आदि थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है। कस्बे में बैठक कर भाजपा के देवेंद्र फडऩवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने व अजीत पवार के उप मुख्यमंत्री बनने को लेकर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता एसके शुक्ला ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर जोड़-तोड़ कर रही विपक्षी पार्टियों को मुंह की खानी पड़ी है। एसके शुक्ला समेत भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक विनोद मिश्र, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राज कुमार बरनवाल, रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय मंटू आदि मौजूद रहे।