विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Social Media पर अनुज बनकर आलम ने की दोस्ती... नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म, अधिवक्‍ता पर केस

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 14 Aug 2022 09:46 AM (IST)

इंस्पेक्टर कर्नलगंज के अनुसार पीड़ित छात्रा ने दो वर्ष पूर्व सिविल लाइंस थाने में दीपक पाल के खिलाफ दुष्कर्म का ...और पढ़ें

नर्सिंग छात्रा का आरोप है कि अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर एक होटल में दुष्कर्म किया।
नर्सिंग छात्रा का आरोप है कि अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर एक होटल में दुष्कर्म किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता ने अपना नाम बदलकर नर्सिंग छात्रा से दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अधिवक्ता मो. आलम व उसके भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कायम किया है।

बलिया की नर्सिंग छात्रा प्रयागराज में रहती है : पीड़ित नर्सिंग छात्रा बलिया जिले की रहने वाली है। यहां किराए पर कमरा लेकर नर्सिंग कोर्स कर रही है। उसका आरोप है कि अगस्त 2021 में सोशल मीडिया के क्लब हाउस ग्रुप पर अनुज प्रताप सिंह उर्फ सोनू से बात हुई। एक दिन तबीयत खराब हुई तो वह दवा लेकर कमरे पर आया। करेली में एक डाक्टर से इलाज भी करवाया। तबीयत ठीक होने पर दोनों काशी दर्शन करने गए। इसी बीच पता चला कि सोनू अधिवक्ता है तो पुराने मुकदमे की पैरवी को लेकर बातचीत हुई। धीरे-धीरे दाेस्ती प्रगाढ़ हो गई।

अधिवक्‍ता ने शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया : अधिवक्ता ने शादी का झांसा दिया और रामबाग स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि फरवरी 2022 में अधिवक्ता ने उससे कहा कि शादी के लिए आनलाइन आवदेन करना है और फिर अपने साथ रजिस्ट्रार दफ्तर ले गया। तीन माह का गर्भ होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

अधिवक्‍ता के भाइयों पर भी दुष्‍कर्म का आरोप : इसी दौरान छात्रा को अनुज की सच्चाई का पता चला। जब उसने झूठ बोलकर कोर्ट मैरिज करने का विरोध किया तो मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद कमरे में बंंद कर दिया, जहां उसके आलम के भाई मो. असलम व नूर आलम ने भी दुष्कर्म किया। घर में कोई न होने पर वह बाहर निकली और थाने पहुंचकर शिकायत दी।

हिंदू संगठनों ने जताया नाराजगी जताई : हिंदू हेल्पलाइन पर सूचना पाकर राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जितेंद्र मिश्रा भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई की मांग की।

सिविल लाइंस थाने में भी दर्ज कराया था केस : इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय का कहना है कि पीड़ित छात्रा ने दो वर्ष पूर्व सिविल लाइंस थाने में दीपक पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें दीपक पाल जेल में बंद है। उसी दौरान अधिवक्ता से दोस्ती हुई थी। तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।