Move to Jagran APP

अभिमन्यु तिवारी बने ईसीसी छात्रसंघ अध्यक्ष

इसीसी छात्रसंघ चुनाव में अभिमन्यु तिवारी ने अर्पित यादव को 15 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 25 वोट पाकर ऋषभ टंडन तीसरे स्थान पर रहे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 01:29 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 01:29 AM (IST)
अभिमन्यु तिवारी बने ईसीसी छात्रसंघ अध्यक्ष
अभिमन्यु तिवारी बने ईसीसी छात्रसंघ अध्यक्ष

जासं, इलाहाबाद: यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु तिवारी ने अर्पित यादव को 15 वोटों से हराया। अभिमन्यु को 94 वोट मिले, वहीं अर्पित यादव को 79 वोट प्राप्त हुए। 25 वोट पाकर ऋषभ टंडन तीसरे स्थान पर रहे। एक वोट नोटा को पड़ा, जबकि दो प्रतिनिधियों ने किसी भी प्रत्याशी को मतदान नहीं किया।

loksabha election banner

उपाध्यक्ष पद पर रहे कांटे के मुकाबले में नीतीश कुमार मिश्रा ने सुमित मिश्रा को महज एक वोट से हरा दिया। नीतीश को 61 वोट मिले, जबकि सुमित को 60 मत प्राप्त हुए। शुभम पांडेय को 37, एरिका जान को 25 और शिवाश चढ्डा को 12 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा छह प्रतिनिधियों ने किसी को भी वोट नहीं दिया।

मंत्री पद पर नीतीश गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वराज मौर्य को 25 मतों से पराजित किया। नीतीश गुप्ता को 95 मत मिले वहीं स्वराज मौर्य को 70 मत ही मिल सके। वहीं प्रिंस मिश्रा को 36 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त मत्री पद पर हिमांशु यादव सबसे अधिक 107 मत प्राप्त करते हुए 22 मतों से विजयी हुए। दूसरे प्रत्याशी आदित्य मिश्रा को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि तीन मत नोटा पर पड़े। उप कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नजम 78 मत प्राप्त कर 10 वोटों से विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशांक शेखर सिंह को 68 वोट मिले। इसके अलावा उत्कर्ष मिश्रा 35 और विजय यादव ने 16 मत प्राप्त किया। सांस्कृतिक सचिव पद पर विकास सिंह ने 101 मत प्राप्त कर 34 मतों से भारी जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्य प्रकाश केसरवानी को 67 वोट ही मिल सके। वहीं रक्षा को 22 और निदा फातिमा को 10 वोट मिले।

मतदान सुबह 10 बजे से एक बजे तक हुआ। कुल मत प्रतिशत 97 फीसद रहा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। परिणाम की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने किया, जबकि शपथ ग्रहण समारोह का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन उप निर्वाचन अधिकारी जस्टिन मसीह ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. एडीएम डेविड ने शपथ दिलायी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. उमेश प्रताप सिंह, डॉक्टर शिवभानु सिंह, डॉ. विवेक भदौरिया, डॉ. थामस, डॉ. मंजू तिवारी, डॉ. शीतला प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

--------------------------

परिणाम के बाद हंगामा, गेट में ताला जड़ा, पथराव

ईसीसी छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आने के बाद बवाल हो गया। अध्यक्ष पद के हारे प्रत्याशी अर्पित यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा किया। समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सख्ती की तो पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रव कर रहे छात्रों को दौड़ा लिया। लाठी भांजने के बाद छात्र वहां से भाग खड़े हुए। अर्पित के समर्थक महाविद्यालय प्रशासन पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगा रहे थे। अभिमन्यु तिवारी 94 व अर्पित यादव को 79 वोट मिले। वहीं चीफ प्रॉक्टर डॉ. उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि यह हार की खीझ है। पूरे चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.