Move to Jagran APP

AAP महिला शाखा की जिलाध्‍यक्ष पूनम बोलीं- पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थित उत्साहजनक

आप जिलाध्‍यक्ष बोलीं कि हर क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार उतरे यही हमारी सफलता है। पार्टी का लक्ष्य भी यही था। हर वार्ड की व्यावहारिक परिस्थितियां कुछ अलग होती हैं। जहां हमारे कुछ प्रत्याशी जीते कुछ कम वोट से हारे तो कुछ ज्यादा वोट से हारे। हार-जीत मायने नही रखती।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 08:24 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 08:24 AM (IST)
AAP महिला शाखा की जिलाध्‍यक्ष पूनम बोलीं- पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थित उत्साहजनक
आप की प्रयागराज महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने पंचायत चुनाव में पार्टी की स्थिति पर संतोष जताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव में आप पार्टी ने मजबूत उपस्थित दर्ज कराई। पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर जिला पंचायत सदस्य पद पर अनेक प्रत्याशी विपरीत परिस्थितियों में अपना पैसा खर्च करके या अपने सहयोगियों से सहयोग अथवा कर्ज लेकर चुनाव लड़े। पार्टी की नीतियों को और दिल्ली मॉडल को अपने वार्ड के हर घर व जन तक पहुचाने का कार्य किया। यह कहना है आप महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह का।

loksabha election banner

आप जिलाध्‍यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में आप पार्टी के उम्मीदवार उतरे यही हमारी सफलता है। पार्टी का लक्ष्य भी यही था। हर वार्ड की व्यावहारिक परिस्थितियां कुछ अलग होती हैं। जहां हमारे कुछ प्रत्याशी जीते, कुछ कम वोट से हारे तो कुछ ज्यादा वोट से हारे। देखा जाए तो हार-जीत मायने नही रखती।

वोट मायने नहीं रखते, पार्टी लोगों तक पहुंचे यह खास बात

आप अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि वोट बहुत मायने नहीं रखते। आप के विचार आप की नीति लोगो तक पहुंचे यही खास बात है। वोट तो धीरे-धीरे लोगो की राय कायम होने तक मिलने शुरू हो जाते हैं। पहले ही दिन कोई भी दल विजेता बन जाए, ऐसा नहीं होता। शुरूवात तो एक या दो वोट से ही होती है। यह भी महत्वपूर्ण है कि हमारे प्रत्याशी अपने संसाधनों के बल पर लड़े। हर घर तक पार्टी का झंडा बुलंद किया। सभी का स्नेह, समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त किया। यह समर्थन कहीं वोट में तब्दील हुआ और कहीं नहीं हो पाया। इसकी अलग वजह है।

बोलीं, 2022 की तैयारी में लग जाना है

उन्‍होंने कहा कि हम मानते हैं कि बहुत कम समय में एक या दो मुलाकात मात्र में उन लोगों का वोट प्राप्त करना, जहां हमने कुछ नहीं किया हो, बहुत बड़ी चुनौती थी। दूसरी तरफ अन्य प्रत्याशी वर्षों से उसी क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। इसलिए चाहे जीते प्रत्याशी हों या हारे प्रत्याशी हों, वे और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। सभी ने बहुत मेहनत किया है। यही मेहनत जिसके कारण लोगों का समर्थन मिला। बोलीं कि हम अनवरत उन लोगों के सम्पर्क में बने रहे व सक्रिय रहे तो 2022 के विधानसभा चुनाव में वही समर्थन सुनामी की तरह पार्टी के पक्ष में लहर बनने का काम करेगा। वोट में बदलेगा और पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। हमें बिना समय गंवाए 2022 की तैयारी में लग जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.