Aam Aadmi Party प्रयागराज के गांवों में शुरू करेगी जनसंवाद कार्यक्रम, यह है तैयारी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। लोगों को दिल्ली सरकार के कामों के बारे में बताएंगे। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री है पानी फ्री है वर्ल्ड क्लास स्कूल व्यवस्था है।
प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने जनसंवाद कार्यक्रम को गांव-गांव, गली-गली में शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही प्रयागराज में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों काे बताया जाएगा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली का मॉडल लागू किया जाएगा। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव शिक्षा, स्वास्थ, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर होगा। क्योंकि जनता की यही मूल जरूरतें हैं और इसी पर चुनाव लड़ा जाएगा।
पार्टी का सदस्यता अभियान
गांव-गांव जनसंवाद कार्यक्रम को शुरू करने से पहले लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। जिले के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। लोग पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहे हैं और उनका रुझान पार्टी की तरफ तेजी से बढ़ा है।
दिल्ली सरकार की बताई जाएंगी उपलब्धियां
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों से संवाद करेगें। लोगों को दिल्ली सरकार के कामों के बारे में बताएंगे। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री है, पानी फ्री है, वर्ल्ड क्लास स्कूल व्यवस्था है। पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने वाला मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार ने बनाया है।
पंचायत चुनाव को लेकर है उम्मीद
आम आदमी पार्टी काे उम्मीद है कि इस बार का पंचायत चुनाव में ही पार्टी की बेहतर स्थिति रहेगी। जिस तरह से लोग पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहे हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे यह तय है कि विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी के सशक्त होने की उम्मीद है।