Move to Jagran APP

16 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य होगा, टोल प्लाजा पर हर लेन में रहेगा एक मार्शल Prayagraj News

एनएचएआइ ने टोल एजेंसी से टोल प्‍लाजा पर प्रत्‍येक लेन में एक-एक मार्शल यानी सशस्‍त्र गार्ड लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से मदद भी मांगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 10:15 PM (IST)
16 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य होगा, टोल प्लाजा पर हर लेन में रहेगा एक मार्शल Prayagraj News
16 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य होगा, टोल प्लाजा पर हर लेन में रहेगा एक मार्शल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। चार पहिया गाडिय़ों और भारी वाहनों में 16 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। इसके बाद टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से उन्हीं गाडिय़ों को निकलने की अनुमति रहेगी, जिसमें वह लगा होगा। बिना फास्टैग की गाड़ी उस लेन में जाएगी तो जुर्माना लगाया जाएगा। नई व्यवस्था शुरू होने पर फास्टैग लेन में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक लेन पर एक मार्शल रहेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने टोल एजेंसियों को इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा है।

prime article banner

सिर्फ एक लेन से बिना फास्टैग के वाहनों को निकलने की होगी अनुमति

16 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर एक-एक लेन कैश काउंटर का रहेगा। इस लेन से बिना फास्टैग की गाडिय़ों को निकलने की अनुमति रहेगी। टोल प्लाजा पर फास्टैग लगी गाडिय़ां जब बिना रोके निकल जाएंगी तो जिन गाडिय़ों में फास्टैग नहीं रहेगा, उसके भी चालक उस लेन से निकलने की कोशिश करेंगे। उन्हें रोकने के लिए और टोल प्लाजा पर गाडिय़ों के कारण जाम न लगे, इसके लिए वहां प्रत्येक लेन में मार्शल लगाए जाएंगे।

पंजीकरण शस्त्रधारी ही टोल प्लाजा पर मार्शल के रूप में नियुक्त होंगे

एनएचएआइ ने टोल एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह पंजीकरण शस्त्रधारी को ही टोल प्लाजा पर मार्शल के रूप में नियुक्त करें। एनएचएआइ प्रयागराज के परियोजना निदेशक एके राय का कहना है कि कोखराज और हंडिया टोल प्लाजा पर कुल 10-10 लेन हैं। लालनगर और हर्रो टोल प्लाजा पर आठ-आठ लेन हैं। मुंगारी और अमेरहा टोल प्लाजा पर ईटीसी लगाया जा रहा है। 15 दिसंबर से पहले दोनों टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा हो जाएगी।

एनएचएआइ ने पुलिस से भी मांगी है मदद

एनएचएआइ प्रयागराज के परिक्षेत्र में कुल नौ टोल प्लाजा हैं। हंडिया, सोरांव, सहसो, नवाबगंज, हर्रो, अमेरहा और मुंगारी टोल प्लाजा प्रयागराज में है। कोखराज कौशांबी और लालानगर भदौही जिले में है। कोखराज, हंडिया, लालानगर, हर्रो टोल प्लाजा पर सुबह और शाम को गाडिय़ों की लंबी कतार लगती है। टोल प्लाजा पर लगाए जाने वाले मार्शल इस जाम का दबाव झेल नहीं पाएंगे। इसलिए एनएचएआइ ने तीनों जिले के जिलाधिकारी से पुलिस की मदद मांगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.