पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर प्रयागराज में नेताओं का जमावड़ा
पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर आज प्रयागराज में भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा हो गया। सभी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे हैं।
प्रयागराज (जेएनएन)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन पर आज प्रयागराज में भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा हो गया। सभी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिन पर उनको बधाई देने पहुंचे हैं।
बिहार के राज्यपाल तथा लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज केशरीनाथ त्रिपाठी को बधाई देने प्रयागराज पहुंचे। इनके साथ ही जन्मदिन समारोह में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व सिद्धार्थनाथ सिंह भी केशरीनाथ त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हैं।
राजर्षि टंडन मंडपम में पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के 85वें जन्मदिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जस्टिस गिरधर मालवीय भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह वायुसेना के विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इसके बाद वहां से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। सभी लोग लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।