अपनी ही पार्टी के सर्विलांस पर 35 कांग्रेस पदाधिकारी
जिला कांग्रेस कमेटी के 35 पदाधिकारी अपनी ही पार्टी में निशाने पर हैं। भितरघात की शिकायत पर बड़े नेता इन पर नजर रखे हुए हैं।
By Edited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 11:48 AM (IST)
प्रयागराज : जिला कांग्रेस कमेटी के 35 पदाधिकारी अपनी ही पार्टी में निशाने पर हैं। इन पदाधिकारियों की मॉनीटरिंग खुद पार्टी के बड़े नेता कर रहे हैं। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की चर्चा है। शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से इसकी शिकायत भी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष से बताया कि विपक्षी दलों का किया जा रहा प्रचार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से की गई शिकायत में कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी के ही बड़े पदाधिकारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। वह विपक्षी दलों का प्रचार कर रहे हैं। कोर्ट से निकलने के बाद सांसद प्रमोद तिवारी के घर पहुंचे राजबब्बर को कार्यकर्ताओं ने कई तस्वीरें भी दिखाई। उसमें पार्टी के पदाधिकारी विपक्षी दल के नेताओं के साथ हैं। राजबब्बर ने कुछ पदाधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की तो वह सकते में आ गए। वह सफाई देने लगे कि पुरानी फोटो है। मामले को तूल देने और रंजिशन कुछ लोग इसे नई तस्वीर बता रहे हैं।
ऐसे लोगों पर पार्टी कर सकती है कार्रवाई
सूत्रों का दावा है कि जल्द ही पार्टी इन पर कार्रवाई भी कर सकती है। प्रयागराज आएंगे राहुल और प्रियंका इलाहाबाद संसदीय सीट पर उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद उनके समर्थन में वोट मांगने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा प्रयागराज आएंगी। यह बातें राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने आवास पर कही। बताया कि पहले एवं दूसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस किस पर भरोसा जता रही है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही घोषणा कर देगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें