Online Talent Competition में निखरी प्रतिभाएं, 30 छात्राओं का हुआ चयन Prayagraj News
ऑनलाइन हुनर प्रतियोगिता में मेरिट के आधार पर प्रतिभाशाली 30 छात्राओं का चयन किया गया। उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रयागराज, जेएनएन। ऑनलाइन शिक्षण के बीच छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इलाहाबाद इंटर कॉलेज की ओर से घर के अंदर हुनर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके तहत 14 से 22 जून के बीच पेंटिंग, चित्रकारी, सजावट, डांस, कुकिंग, मेंहदी, फैशन, मॉडलिंग, गायन, वादन, योग और एक्टिंग प्रतियोगिताओं में 100 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। मेरिट के आधार पर प्रतिभाशाली 30 छात्राओं का चयन किया गया। कॉलेज खुलने पर इन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये हैं चयनित छात्राएं
चयनित छात्राओं में ब्यूटी सोनी, कृतिका सिंह, शालिनी गुप्ता, आंचल शर्मा, मनप्रीत कौर, वंशिका मिश्रा, जानकी तिवारी, सृष्टि सिंहह, सौम्या यादव, अंशिका केसरवानी, नयंतिका श्रीवास्तव, कोमल पांडेय, प्रगति पाठक, आराधना शर्मा, नेहा साहू, माही केसरवानी, सुहानी पांडेय, संध्या प्रजापति, भावना पांडेय, गीतिका अग्रवाल, अंशिका गुप्ता, जिकरा अलमीन, महक वर्मा, सिडरा अलमीन, काजल तिवारी, सुरभि गौड़, सलोनी वर्मा, प्रगति मिश्रा, आकांक्षा व तैयबा इदरीसी शामिल हैं। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पठन-पाठन के साथ इस तरह की क्रियाकलापों में भाग लेने से प्रतिभागियों का चतुर्दिक विकास एवं चरित्र निर्माण होता है।
ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता में नंदिनी अव्वल
आर्य कन्या इंटर कॉलेज और लायंस क्लब आदित्य के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा सात की नंदिनी केसरी को पहला, कक्षा आठ की मुस्कान को दूसरा और श्री केसरी को तीसरा स्थान मिला। इन्हें क्लब की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल और प्रधानाचार्य डॉ. सुधारानी उपाध्याय ने कहा कि योग जीवन से तनाव दूर करने में मदद करता है। सकारात्मकता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए नियमित योग करना चाहिए। प्रतियोगिता कराने में उप प्रधानाचार्य अर्चना जायसवाल, रूपा गुप्ता, कुसुमलता, सलोनी अग्रवाल आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।