Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज प्रयागराज में सियासी तीर छोड़ेंगे

UP Assembly Election 2022 करछना विधान सभा के करेहा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सभा ओबीसी वोट को साधने की कवायद है। माना जा रहा है कि यह ओबीसी बहुल इलाका सपा के गढ़ जैसा है। जब तक पार्टी यहां सेंधमारी नहीं करेगी तब तक सफलता नहीं मिलेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:42 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आज प्रयागराज में सियासी तीर छोड़ेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह यमुनापार के करछना विधानसभा के करेहा में जनसभा करेंगे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मिशन 2022 यानी आगामी यूपी विधान सभा चुनाव के लिए भाग दौड़ शुरू हो चुकी है। आरोप प्रत्यारोप भी चल रहा है। सत्तापक्ष अपने काम गिना रहा है तो विपक्ष असफलताओं का बहीखाता लेकर बैठा है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह यमुनापार के करछना विधानसभा के करेहा में जनसभा करेंगे। इसमें सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी रखेंगे। तमाम मुद्दों पर विपक्ष को भी घेरने की उम्मीद है। यह जनसभा पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने व उनके लिए आगे का रेडमैप भी बनाएगी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बोले, इस सभा से चुनाव का माहौल बनेगा

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की यह जनसभा जिले में कमल खिलाने के लिए तैयारी है। इससे चुनाव का माहौल बनेगा। आम जनता को संगठन से जोड़ने में मदद मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ता जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए टोली बनाकर कई दिनों से कार्य कर रहे हैं। सभा में आने से जन सामान्य को पता चलेगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व क्या कर रहा है और क्या संदेश देना चाहता है।

ओबीसी वोट को साधने की कोशिश

करछना विधान सभा के करेहा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सभा ओबीसी वोट को साधने की कवायद है। माना जा रहा है कि यह ओबीसी बहुल इलाका सपा के गढ़ जैसा है। जब तक पार्टी यहां सेंधमारी नहीं करेगी तब तक सफलता नहीं मिलेगी। इस आयोजन में टिकट के दावेदार भी अपनी ताकत दिखाएंगे। संभव है प्रदेश अध्यक्ष कुछ लोगों से अलग से भी मुलाकात कर जमीनी हकीकत को खंगाले जो टिकट के दावेदारों का भविष्य तय करेगा।

हेलीपैड बना, भगवामय हुआ इलाका

करेहाबाग कार्यक्रम स्थल के बगल में ही हीलेपैड़ बनकर तैयार हो चुका है। मंच, पार्किंग और नागरिकों के बैठने की व्यवस्था भी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल व आसपास का इलाका भगवामय हो चुका है। दिलीप चतुर्वेदी, ओंकार केसरी, ज्ञान सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, अरुण कुमार सिंह, पीयूष रंजन निषाद, विनोद प्रजापति, पंकज द्विवेदी आदि विशेष रूप से तैयारियों में योगदान दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.