Move to Jagran APP

Urban Tree Cluster Campaign: संत निरंकारी मिशन देश के 280 शहरों में डेढ़ लाख पौधे रोपेगा

Urban Tree Cluster Campaign अर्बन ट्री क्‍लस्‍टर अभियान का शुभारंभ सत्गुरू माता सुदीक्षा ने किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि प्राण वायु हमें इन वृक्षों से ही प्राप्त होती है। इसलिए धरती पर इसका संतुलन बनाने रखना आवश्‍यक है। इसके लिए हमें पौधे रोपना बेहद जरूरी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 12:44 PM (IST)
Urban Tree Cluster Campaign: संत निरंकारी मिशन देश के 280 शहरों में डेढ़ लाख पौधे रोपेगा
संत निरंकारी मंडल के सेवादारों ने प्रयागराज में पौधे लगाकर अर्बन ट्री क्‍लस्‍टर अभियान की शुरूआत की।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पूरे देश में चिह्नित 280 शहरों में करीब डेढ लाख फलदार व छायादार पौधे रोपे जाएंगे। इस महा अभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

loksabha election banner

संत निरंकारी मिशन द्वारा अर्बन ट्री क्लस्टर अभियान का शुभारंभ किया गया। वननेस-वन परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर करीब डेढ़ लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस मुहिम में राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान एवं आरडब्ल्यूए का भी सहयोग मिलेगा।

अभियान का प्रयागराज में शुभारंभ, 150 पौधे रोपे गए

अर्बन ट्री क्‍लस्‍टर अभियान का शुभारंभ सत्गुरू माता सुदीक्षा ने किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि प्राण वायु हमें इन वृक्षों से ही प्राप्त होती है। इसलिए धरती पर इसका संतुलन बनाने रखना आवश्‍यक है। इसके लिए हमें पौधे रोपना बेहद जरूरी है ताकि अधिक मात्रा में आक्सीजन की उपलब्धता हो। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है, उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अहम है। प्रयागराज में मुंडेरा मंडी के मीरापट्टी के सामने वाले पार्क-1 और नैनी स्थित मुक्ता विहार पार्क में भी निरंकारी मंडल के स्थानीय जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव के निर्देशन में सेवादल के भाई-बहनों द्वारा इस परियोजना को संपन्न किया गया। कुल 150 पौधे रोपे गए।

सेवादार तीन साल तक पौधों की करेंगे देखभाल

वननेस-वन परियोजना के तहत पूरे देश में वृक्षों के समूह तैयार किए जाने हैं। पेड़ों की अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जाएगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार पौधों को लगाने के बाद तीन वर्षों तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमेें वृक्षों की सुरक्षा, खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.