Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: पहले चरण में प्रयागराज में कल होगा मतदान, ब्‍लाकों से पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना

UP Panchayat Chunav 2021 पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान कल होगा। कल ही प्रयागराज में भी वोटिंग होगी। प्रयागराज में करीब 30 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं जिन्‍हें 23 विकास खंड कार्यालयों से रवाना किया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 08:46 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 02:32 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: पहले चरण में प्रयागराज में कल होगा मतदान, ब्‍लाकों से पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना
यूपी पंचायत चुनाव 2021 में पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा। प्रयागराज में पोलिंग पार्टियां रवाना हो रहीं।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी गुरुवार 15 अप्रैल को है। त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण में प्रयागराज में भी मतदान होगा। मतदान के लिए जिले के 23 ब्‍लाकों विकास खंड कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। हालांकि कड़ी धूप में चुनाव कर्मियों की फजीहत भी है।

loksabha election banner

चुनाव सामग्रियों में इस बार कोरोना किट भी

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में हो रहे पंचायत चुनाव में प्रयागराज में करीब 30 हजार कर्मचारी लगाए गए है। इन सभी कर्मचारियों को विकास खंड कार्यालय बुलाया गया है। वहां से इन कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स के साथ पोलिंग बूथ पर भेजा जा रहा है। सुबह आठ बजे से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लाकों में चुनाव सामग्री का थैला पहले ही बना दिया गया है। इस थैले में इस बार कोरोना किट भी शामिल की गई है। 

मतदान कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया है

पोलिंग बूथ पर भेजने से पहले कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया है। साथ ही उनको मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। उनको बताया जा है कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही चुनाव संपन्‍न कराएं। इस बार मतदान के लिए 11 घंटे का समय दिया गया है। बूथ पर निष्पक्ष मतदान करवा कर बैलेट बॉक्स को मतगणना स्थल पर जमा करवाना है। इस चुनाव के करीब 34 लाख मतदाता वोट देंगे। 

अलग-अलग रंगों के होंगे बैलट पेपर

जिला पंचायत - गुलाबी

बीडीसी-  नीला

प्रधान- हरा

सदस्य- सफेद 

मतदान का इंतजाम

- 1739 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

- 5269 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

- 21076 मतदान कर्मी लगाए गए हैं चुनाव में।

इतने पदों के लिए होगा चुनाव

- 1540 प्रधान चुने जाएंगे जिलेे भर में।

- 19820 चुने जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्य।

- 2086 चुने जाएंगे बीडीसी।

- 84 चुने जाएंगे जिला पंचायत सदस्य।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.