Murder in Kaushmbi: दो दिन पहले छुटटी पर आए फौजी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
कौशांबी में चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव (40) पुत्र बचाई सेना में सिपाही था। उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। दो दिन पहले वह छुटटी पर घर आया था। रविवार रात देररात उसकी लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले में दिनदहला देने वाले घटना सामने आई है। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे फौजी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कौशांबी में चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव (40) पुत्र बचाई सेना में सिपाही था। उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। दो दिन पहले वह छुटटी पर घर आया था। रविवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था। देररात उसकी लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह घरवालों को संतोष की हत्या की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
पत्नी से चल रहा था विवाद
संतोष चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। छोटे भाई भंवर सिंह और राम लौटन घर पर ही रहते हैं। मृतक संतोष का पत्नी सविता से विवाद चल रहा था। पिछले दस सालों से उसकी बेटी सरिता (15) और बेटा सोमेश (17) मां के सविता के साथ ननिहाल थाना पिपरी के मखउपुर में रहते हैं। संतोष का पत्नी से विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। वह पत्नी को प्रतिमाह पांच हजार रुपये गुजारा भत्ता भी देता था।