Move to Jagran APP

Panchayat Poll 2021: त्रिस्‍तरीय चुनाव की प्रयागराज में हलचल बढ़ी, कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा जोश

Panchayat Poll 2021 भाजपा की गंगा पट्टी मंडल की बैठक में पार्टी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। बूथ स्तर की टीम को मजबूती के साथ खड़ा करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 11:42 AM (IST)
Panchayat Poll 2021: त्रिस्‍तरीय चुनाव की प्रयागराज में हलचल बढ़ी, कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा जोश
त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रयागराज में राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही है। सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। कोई मुद्दों को लेकर सामने आ रहा है तो कोई स्थानीय चेहरे को खास बताकर आगे आ रहा है। संगठन के स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारी समझाई जा रही है। 

loksabha election banner

भाजपा की गंगा पट्टी मंडल की बैठक में पार्टी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा गया कि बूथ स्तर की टीम को मजबूती के साथ खड़ा करना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान भी तत्परता के साथ कराएं। 

कैबिनेट मंत्री कर रहे गांव में रात्रि प्रवास

आम जनमानस से जुड़ाव बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी भी प्रयासरत हैं। पिछले दिनों यमुनापार के कई इलाकों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को उन्होने सुना था। यहां तक कि एक स्थानीय व्यवसायी के यहां रात्रि विश्राम भी किया। वहीं चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और संबंधित विभाग के अफसरों को समाधान की भी हिदायत दी। 

ग्रामीण इलाकों में दौरा कर रहे यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी अपने प्रयाग प्रवास पर शहर पश्चिमी के ग्रामीण इलाकों में दौरा कर रहे हैं। बूथ स्तर के पदाधिकारियों के घर भी जा रहे हैं। वहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके समाधान के लिए भी अफसरों को निर्देशित करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.