Prayagraj Weather Update: जनपद में बढ़ रही गर्मी लेकिन बारिश की भी है संभावना
Prayagraj Weather Update दिन प्रतिदिन सूरज की किरणें तेज होती जा रही हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। इसी माह के अंदर बारिश की भी मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आलम यह है कि दोपहर में तो सूर्य की तल्ख किरणों के कारण गर्मी लगने लगी है। वहीं रात में भी मौसम में हल्की ठंड का एहसास है लेकिन सुबह के समय अभी ठंड का वातावरण में वर्चस्व नजर आ रहा है। हालांकि अभी मौसम के परिवर्तित होने के आसार हैं। बादलों के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
दिन प्रतिदिन सूरज की किरणें तेज होती जा रही हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह के मध्य में एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है। इसी माह के अंदर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी माह के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थमने के कारण मौसम में राहत देखने को मिलेगा। दिन की खिली धूप राहत पहुंचाने का काम करेगी। दिन के मध्य में बादलों की आवाजाही भी देखने मिलेगी।
आज अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है
बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 70 और न्यूनतम 41 मापी गई। उमस भरे मौसम में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।
मौसम के जानकार कहते हैं
समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार एचआर सिद्दीकी ने बताया कि सप्ताह के अंत तक बादल वापस आ सकते हैं। पहाड़ों बार बर्फबारी थम गई है और सर्द हवा भी नहीं चल रही है। ऐसे में दिन प्रतिदिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।