Move to Jagran APP

Prayagraj नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में भाजपा के चार, सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी जीते

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें भाजपा के चार सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी जीते। भाजपा के चारों उम्मीदवार पहली वरीयता सपा और कांग्रेस के दूसरी वरीयता की मतगणना में विजयी हुए।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:44 PM (IST)
Prayagraj नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में भाजपा के चार, सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी जीते
छह सदस्यों के लिए चुनाव शुक्रवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे सदन हाल में हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें भाजपा के चार, सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी जीते। भाजपा के चारों उम्मीदवार पहली वरीयता, सपा और कांग्रेस के दूसरी वरीयता की मतगणना में विजयी हुए। सपा के एक उम्मीदवार पराजित हुए। 

loksabha election banner

कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम कार्यकारिणी समिति का चुनाव 

छह सदस्यों के लिए चुनाव शुक्रवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे सदन हाल में शुरू हुआ। भाजपा से अखिलेश सिंह, दिलीप जायसवाल 'दीपू, रोहित मालवीय और रिंकी यादव, सपा से अमरजीत यादव, रमीज हसन और कांग्रेस से सुशील कुमार (कुल सात प्रत्याशी) ने नामांकन किया। अखिलेश के प्रस्तावक पार्षद रतन दीक्षित, दीपू के ओपी द्विवेदी, रोहित के रोचक दरबारी, रिंकी के कमलेश तिवारी, अमरजीत के नेम यादव, रमीज के फजल खान और सुशील के अशोक सिंह थे। सातों प्रत्याशियों में किसी ने नाम वापस नहीं लिए। दोपहर डेढ़ बजे कार्यकारिणी कक्ष में मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक 89 वोटों में महापौर समेत कुल 83 मत पड़े। 75 पार्षदों और सात पदेन सदस्यों ने वोट डाले। तीन मत अवैध हो गए। छह लोगों ने वोट नहीं डाले। इसमें चार पार्षद रमेश मिश्रा, सत्येंद्र चोपड़ा, निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी, विनोद सोनकर, पदेन सदस्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी शामिल रहीं।विनोद जेल में बंद हैं, जबकि तीन पार्षद नहीं पहुंचे। डिप्टी सीएम और सांसद भी शहर में नहीं हैं। दरियाबाद वार्ड के पार्षद एहतेशाम रिजवी के निधन से एक पद खाली है। महापौर ने बताया कि सपा उम्मीदवार रमीज आठ वोट पाकर चुनाव हार गए। कहा कि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव 15 से 20 दिनों में कराया जाएगा। चुनाव के दौरान नगर आयुक्त रवि रंजन, सचिव परिषद पीके मिश्र भी मौजूद रहे।

केशरीदेवी, सिद्धार्थनाथ, नंदगोपाल के अलावा विधायक और एमएलसी ने किए मतदान

सांसद केशरी देवी पटेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेटमंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, एमएलसी मान सिंह और एमएलसी वासुदेव यादव ने मतदान किए। 

पहली वरीयता में जीते चुनाव: पहली वरीयता में भाजपा के चारों उम्मीदवार अखिलेश सिंह और रिंकी 14-14 वोट, दीपू 13 एवं रोहित 12 वोट पाकर चुनाव जीते। 

दूसरी वरीयता में हुए विजयी: दूसरी वरीयता में कांग्रेस के सुशील 10 और सपा के अमरजीत नौ मत पाकर विजयी घोषित हुए।  

सपा और कांग्रेस में क्रास वोटिंग

सपा के कुल 24 और कांग्रेस के 10 पार्षद हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को निर्दलीय पार्षद कमलेश सिंह और आनंद घिल्डियाल का भी समर्थन हासिल था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट ही मिले। माना जा रहा है कि दो वोट क्रास हुए। सपा के एक प्रत्याशी को नौ और दूसरे को आठ वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों को मिलाकर 17 मत मिले। यानी सात वोट क्रास हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.