Prayagraj Municipal Corporation : शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर, नालों-पुलिया के निर्माण को बजट प्रस्तावित
Prayagraj Municipal Corporation शहर के नालों व पुलिया को नगर निगम प्रशासन ने 15 वां वित्त आयोग से बजट प्रस्तावित कर दिया है। इसके तहत शहर के तमाम इलाकों में इसका निर्माण कराया जाएगा। मम्फोर्डगंज में नाली पुलिया सुधार के लिए 3.32 लाख रुपये का प्रस्ताव है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में नालों और पुलिया के निर्माण के लिए नगर निगम प्रशासन ने 15 वां वित्त आयोग से बजट प्रस्तावित किया है। नगर निगम ने शहर के वार्ड 21 गंगानगर, वार्ड 35 एलनगंज, वार्ड 19 मम्फोर्डगंज, वार्ड 17 फाफामऊ का पुरा में नालों और पुलिया के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। अब इसके आगे की भी तैयारी की जा रही है।
गंगा नगर में ओम प्रकाश यादव के मकान से मदीना मस्जिद होते हुए जमीन अहमद के मकान तक नाला एवं नाली के निर्माण के लिए 20.33 लाख, दिनेश जायसवाल के मकान से सावित्री देवी के मकान तक नाले के निर्माण के लिए 13.13 लाख, पन्ना लाल मौर्या के मकान से सावित्री के मकान तक नाले के निर्माण के लिए 11.26 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में एलनगंज में माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पास से आरके मिश्रा के घर के पीछे तक ह्यूम पाइप डालने के लिए 2.30 लाख, बघाड़ा में मृग मार्ग पर मिंटू सिंह के मकान से उत्कर्ष पटेल के मकान के आगे तक इंटरलाकिंग, नाली एवं कल्वर्ट के निर्माण के लिए 31.66 लाख बजट होगा।
ढरहरिया रोड पर रविंद्र कुमार यादव के मकान से गीता शुक्ला बक्शी बांध तक क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण के लिए 17.75, पूर्वांचल चौराहा से एनी बेसेंट स्कूल होते हुए बक्शी बांध तक क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण के लिए 24.77 लाख, ढरहरिया मार्ग पर राम प्रिया रोड के समीप कमला यादव के घर से अर्चना पांडेय के घर तक नाला मरम्मत कार्य के लिए 12.43 लाख रुपये का प्रस्ताव बना है। मम्फोर्डगंज में नाली पुलिया सुधार के लिए 3.32 लाख, बीएसए कार्यालय के पीछे नाला मरम्मत के लिए 2.83 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। टेंडर निकलने के बाद काम शुरू होगा।