अतीक के गुर्गो ने कई मकानों पर किया कब्जा
पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने शहर के कई मकानों पर कब्जा कर रखा है। लोग परेशान हैँ और पुलिस से शिकायत कर रहे हँ।
जागरण संवाददात, प्रयागराज : पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने शहर के कई मकानों पर कब्जा कर रखा है। यह अलग बात है कि ऐसी शिकायतें तब पुलिस के सामने आती हैं, जब गुर्गे पकड़े जाते हैं। यही मकान अतीक के गुर्गों की शरणस्थली बन गया है। ये यहां चोरी-छिपे रहते हैं और पुलिस इनकी तलाश में इधर-उधर भटकती रहती है।
करेली, धूमनगंज, खुल्दाबाद, कोतवाली, सिविल लाइंस, कैंट, जार्जटाउन, कीडगंज, अतरसुइया, शाहगंज थाना क्षेत्रों में पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने बहुत पहले ही कई ऐसे मामलों पर कब्जा कर रखा है जो विवादित थे। किसी को डराया-धमकाया तो किसी पर दबाव बनाकर संपत्ति औने-पौने दाम पर हथिया ली। पीड़ित लोग चाहकर भी विरोध नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया तो उन्होंने इन्हीं मकानों में अपना ठिकाना बना लिया है। आसपास रहने वाले लोग इनके बारे में कुछ जानते भी नहीं है, जिस कारण यह पुलिस की आंखों से बचने में कामयाब रहते हैं। आशिफ उर्फ मल्ली कई दिनों से सिविल लाइंस में रह रहा था और पुलिस को कानों कान इसकी भनक नहीं थी। पुलिस ने ऐसे लोगों से सामने आने को कहा
जिनके मकानों को पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने कब्जा किया है, उन लोगों के बारे में पुलिस नहीं जानती। पुलिस अधिकारियों ने पिछले दिनों कई थानों में क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर कहा था कि जिनके मकानों पर कब्जा है, वे खुलकर सामने आएं। पुलिस हर तरह से मदद करेगी और न्याय दिलाएगी। वर्जन
किन-किन मकानों पर कब्जा किया गया है, उसकी सूची तैयार कराई जा रही है। जिन लोगों के मकान थे, उनका पता लगाकर उनसे बातचीत की जाएगी। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- दिनेश सिंह, एसपी सिटी।