Coronavirus : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस-5 कोच में आया था कोरोना पीडि़त इंडोनिशयाई युवक Prayagraj News
जिला प्रशासन ने प्रयागराज मंडल में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 22 मार्च को प्रयागराज आए यात्रियों की सूची मांगी तो रेलवे प्रशासन ने कुल 1633 यात्रियों की सूची पीएनआर नंबर समेत दे दी!
प्रयागराज,जेएनएन। दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होकर प्रयागराज आए सात इंडोनेशियाई युवकों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह युवक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच एस-5 में था। इस कोच के ज्यादातर यात्री फतेहपुर, प्रयागराज और गया स्टेशन पर उतरे थे। जिला प्रशासन अब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से शहर में आए लोगों को खोज रहा, लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं। कई यात्रियों के रिजर्वेशन चार्ट पर उनका मोबाइल नंबर नहीं है और कुछ पर एजेंटों के नंबर हैं।
सूची में नहीं है यात्रियों का डिटेल
इंडोनेशियाई युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन ने प्रयागराज मंडल में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 22 मार्च को प्रयागराज आए यात्रियों की सूची मांगी तो रेलवे प्रशासन ने कुल 1633 यात्रियों की सूची पीएनआर नंबर समेत दे दी है। सूची में यात्रियों का नाम और मोबाइल नंबर है। उसमें यात्रियों का पता नहीं है। ऐेसे में ट्रेन से आए लोगों को कैसे खोजा जाए, इसको लेकर प्रशासन परेशान है।
चेकिंग स्टाफ को 14 दिन का होम क्वारंटाइन
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से पांच टीटीई नई दिल्ली से प्रयागराज आए थे। एक स्टाफ प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक गया था। रेलवे ने चेकिंग स्टाफ की सूची जिला प्रशासन को दे दी। जांच के उपरांत छह लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। जांच में चेकिंग स्टाफ में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया है।
जिला की हर तरह से मदद के करेगा रेलवे
प्रयागराज मंडल एडीआरएम परिचालन अनुराग कुमार गुप्ता 21 मार्च को नई दिल्ली से लेकर पुरी तक जितने यात्रियों ने रिजर्वेशन कराकर सफर किया था, उनकी पूरी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। ट्रेन से आए यात्रियों और चेकिंग स्टाफ की जांच और क्वारंटाइन की व्यवस्था उन्हें करनी है। जिला प्रशासन रेलवे से जो मदद मांगेगा, वह भी दी जाएगी।
खास बातें
-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में 21 मार्च को इंडोनेशियाई युवक नई दिल्ली से गया जाने को बैठे थे।
-07 इंडोनेशियाई युवकों के साथ दो खाना बनाने वाले युवक भी थे स्लीपर कोच में।
-07 यात्री एस-5 कोच से उतरे थे प्रयागराज जंक्शन पर।
-01 यात्री उतरा था एस-3 कोच से, उसमें भी थे इंडोनेशियाई युवक।
-15 यात्री एस-5 कोच से उतरे थे फतेहपुर स्टेशन पर।
-35 यात्री 22 मार्च को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरे थे प्रयागराज जंक्शन पर।
-37 यात्री प्रयागराज जंक्शन से सवार हुए थे ट्रेन में।
-02 कोच में था 158 यात्रियों का रिजर्वेशन।
-03 अन्य कोच (एस-2,4,6) के यात्रियों भी हैं संदेह के घेरे में।
-1633 यात्रियों ने किया था पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सफर।
-150 के करीब यात्री पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से आए-गए थे प्रयागराज जंक्शन से। इसमें वेङ्क्षटग टिकट और अनारक्षित टिकट वाले भी हैं शामिल।
-06 टिकट चेकिंग स्टाफ भी है संदेह के घेरे में।
-10.25 बजे रात में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रवाना होती है नई दिल्ली से।
-7.05 बजे सुबह प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने का है निर्धारित समय।