Move to Jagran APP

दोस्तों ने ही पैसे लूटने के लिए किया था कत्ल

यमुनापार के मेजा इलाके में एक नवंबर की रात ओम प्रसाद मिश्रा की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार उनके पास से नगदी व तमंचा बरामद किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:03 AM (IST)
दोस्तों ने ही पैसे लूटने के लिए किया था कत्ल
दोस्तों ने ही पैसे लूटने के लिए किया था कत्ल

जासं, प्रयागराज : यमुनापार के मेजा इलाके में एक नवंबर की रात ओम प्रसाद मिश्रा की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे लूटी गई नगदी समेत अन्य सामान और हथियार बरामद हुआ।

loksabha election banner

मेजा के समहन गांव के ओम प्रसाद मिश्रा (55) की गला घोंटकर हत्या एक नवंबर की रात कठौली जंगल में की गई थी। बेटों ने पांच लाख रुपये लूटने का शक जताया था। इसमें सुनील मिश्रा समेत चार लोगों पर मुकदमा लिखाया गया था। पुलिस की छानबीन में सुनील के अलावा बाकी तीन पिता पुत्र बेकसूर निकले। सुनील से पूछताछ के बाद समहन गांव के ही मोहित मिश्रा को पकड़ा गया। उन दोनों से पुलिस ने ओमप्रकाश से लूटा गया बैग, 60 हजार रुपये, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल फोन तथा एक तमंचा बरामद किया। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक गिरफ्तार सुनील मिश्रा और मृतक ओम प्रसाद के बीच पहले गहरी दोस्ती रही है। ओम मुंबई में नौकरी करता था। वहीं से कुछ महीने पहले घर आया था। वे दोनों साथ गांजे का नशा करते थे। ओम प्रसाद ने कुछ समय पहले जमीन बेची थी। पैसे हर वक्त वह बैग में अपने पास रखते थे। यहां तक कि घर से निकलते समय भी बैग को हरदम साथ लेकर जाते थे। सुनील ने इन पैसों को लूटने के इरादे से दोस्त के कत्ल की साजिश रची। कत्ल में विनोद पांडेय और उसका किराएदार लाला की भी तलाश है। ट्रेन में बैठाने के बहाने ले गए थे साथ

-ओम प्रसाद ने दो-तीन दिन पहले साथियों से कहा था कि वह मुंबई लौटना चाहते हैं। एक नवंबर की रात सुनील समेत अन्य उसे मुंबई की ट्रेन में बैठाने के बहाने पहले रामलीला दिखाने ले गए थे। ओम प्रसाद नगदी भरा बैग अपने साथ ही रखे थे। आधी रात उन्हें कठौली जंगल में गांजा का नशा करने के बहाने ले जाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपितों का कहना है कि बैग में एक लाख 30 हजार रुपये थे। बाकी रकम फरार विनोद और लाला के पास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.