Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 22 September 2019 : शहरवासियों के लिए राहत, कम होने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर कम हो रहा है। वहीं दुष्‍कर्म आरोपित ने पुलिस के सामने आग लगाकर आत्‍महत्‍या का प्रयास किया। बचाने में कई जख्‍मी हुए। हादसे में महिला की मौत हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:14 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 22 September 2019 : शहरवासियों के लिए राहत, कम होने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर
Top Prayagraj News of the day, 22 September 2019 : शहरवासियों के लिए राहत, कम होने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

प्रयागराज, जेएनएन। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गंगा और यमुना का जलस्‍तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि निचले इलाकों में अभी बाढ़ का पानी घुसा है। वहां नावें चल रही हैं। इसी क्रम में हंडिया में जांच करने पहुंची पुलिस के समक्ष दुष्‍कर्म आरोपित ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे बचाकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उसकी पत्‍नी व पुलिसकर्मी भी झुलस गए। वहीं प्रतापगढ़ में प्रयागराज-अयोध्‍या हाईवे पर ट्रक की टक्‍कर से महिला की मौत हो गई।

loksabha election banner

शहरवासियों के लिए राहत, कम होने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर

रविवार से गंगा का जलस्तर भी कम होने लगा है। यमुना तो शनिवार शाम से ही घटने लगी थीं। हालांकि दोनों नदियों के जलस्तर कम होने की गति काफी धीमी है। यमुना दो घंटे में आधा सेमी तो गंगा चार घंटे में आधा सेमी घट रही हैैं। पिछले 24 घंटे में गंगा का पानी 10 सेमी और यमुना का 17 सेमी कम हुआ है। हालांकि अब भी बघाड़ा, गंगानगर समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा है। गलियों में नावें चल रही हैं। खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रहीं गंगा शनिवार देर शाम जहां स्थिर हो गईं, वहीं यमुना का जलस्तर नीचे जाने लगा। गंगा 85.77 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हुईं तो यमुना 85.71 मीटर पहुंचकर नीचे जाने लगीं। बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में गंदगी व बदबू तथा बीमारियों की आशंका को देखते ही स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को अलर्ट कर दिया गया है।

आरोपित ने पुलिस के सामने लगाई आग, बचाने में सिपाही व पत्‍नी भी झुलसी

हंडिया के ढोकरी गांव में रविवार की दोपहर दुष्‍कर्म के आरोपित पुलिस को देख घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। था। यह देख उसकी पत्‍नी बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को अस्‍पताल पहुंचाया। इस दौरान आग बुझाने में आरोपित की पत्‍नी और तीन पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से झुलस गए हैं। गांव की ही एक महिला की शिकायत पर जांच करने पुलिस गांव पहुंची थी।

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर ट्रक की टक्‍कर से महिला की मौत

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रविवार को भोर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर ट्रक की टक्‍कर से महिला की मौत हो गई। बहलोलपुर गांव निवासी मालती देवी (40) पत्नी विनोद यादव रविवार को भोर में बेटे अंकित (14) के साथ पंपिंग सेट पर गई थी। अंकित मां को घर जाने की बात कहकर खेत की ओर यह देखने चला गया कि कहां तक खेत में पानी भर गया है। खेत सेे चलकर मालती देवी प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बने डिवाइडर पर बैठ कर बेटे के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद अंकित पहुंचा और वह हाईवे पार कर गया। जैसे ही हाईवे पार करने के लिए मालती डिवाइडर से उठकर खड़ी हुई, तभी रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान मालती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.