Move to Jagran APP

संजय अग्रवाल चुने गए इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष Prayagraj News

आम सभा में सर्वसम्मति से इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंत्री पद पर मदनजी उपाध्याय और अध्यक्ष संजय अग्रवाल बने।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 01:50 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 01:50 PM (IST)
संजय अग्रवाल चुने गए इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष Prayagraj News
संजय अग्रवाल चुने गए इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। आम सभा इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा में संपन्न हुई। इसमें संजय अग्रवाल को इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन का अध्यक्ष और मदनजी उपाध्याय को मंत्री पद पर चुना गया। अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का भी चयन हुआ। अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। 

loksabha election banner

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद मंडल के मंडलीय प्रमुख, डीजीएम शशिकर दयाल रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों श्याम लाल शर्मा, ब्रजेंद्र मोहन, श्रीराम कुशवाहा और मदनलाल का अभिनंदन किया गया। आम सभा में केनरा बैंक के कर्मचारियों को इस साल का स्वर्गीय कामरेड धनंजय तिवारी स्मारक प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इसके अंतर्गत 2100 रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुन: हुआ चयन

इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में संजय अग्रवाल को अध्यक्ष और मदनजी उपाध्याय को मंत्री पद के लिए चुना गया। इन दोनों पदाधिकारियों का चयन पुन: हुआ है। मदनजी उपाध्याय 2005 से लगातार पांचवीं बार इकाई मंत्री चुने गए। अन्य चुने गए पदाधिकारियों में संजय कुमार को संयुक्त मंत्री, संतोष मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष, बद्री प्रसाद मिश्रा को सहायक कोषाध्यक्ष, एएन पांडेय, केएस फरीदी, अजय कुमार त्यागी, दीपेंद्र सिन्हा, अजय मिश्रा, रमा खन्ना और निर्मल चंद्र गर्ग को संगठन मंत्री तथा सुशील कुमार पाठक को ऑडीटर चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.