Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 12July 2019, किसान की हत्या, मोबाइल लेकर जेल जा रही हेड वार्डर बर्खास्त, हादसे में छह जख्मी

कौशांबी में नलकूप पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं के जिला जेल में मोबाइल लेकर जा रही महिला वार्डर बर्खास्त हुई। वहीं सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 08:39 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 12July 2019, किसान की हत्या, मोबाइल लेकर जेल जा रही हेड वार्डर बर्खास्त, हादसे में छह जख्मी
Top Prayagraj News of the day, 12July 2019, किसान की हत्या, मोबाइल लेकर जेल जा रही हेड वार्डर बर्खास्त, हादसे में छह जख्मी

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में किसान रजपाल यादव 38 की नलकूप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इसी जनपद के जिला जेल में मोबाइल लेकर अंदर जा रही महिला वार्डर को डीआइजी जेल ने बर्खास्त कर दिया है। दूसरी ओर शास्त्री पुल पर रोडवेज बस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

नलकूप पर किसान की गोली मारकर हत्या 

कौशांबी जनपद में पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह नलकूप पर मवेशियों को चारा देने गया था। बरुआ निवासी रजपाल यादव का 38 वर्षीय बेटा रामविलास खेती कर करता था। खेत में निजी नलकूप रामविलास ने लगा रखा है। गुरुवार की रात वह नलकूप में बंधे मवेशियों को चारा देने गया था। इस बीच अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा योगेश तिवारी कहते हैं कि गोली लगने से रामविलास की मौत हुई है। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन तहरीर भी नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

मोबाइल लेकर जेल के अंदर जा रही हेड वार्डर बर्खास्त 

कौशांबी जिला जेल में मोबाइल लेकर जाने का प्रयास कर रही महिला जेल की हेड वार्डर पकड़ ली गई। जेल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी भेजी। शुक्रवार को डीआइजी जेल ने महिला वार्डेन को बर्खास्त कर दिया। जिला जेल में महिला हेड जेल वार्डर के पद तैनात संजू देवी आठ जुलाई को प्रतिबंध के बाद भी मोबाइल लेकर जेल के अंदर जा रही थी। गेट के निकट अधिकारियों के सामने तलाशी ली गई। उसके पास एक मोबाइल मिला। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। जेल अधीक्षक ने इसकी जानकारी लखनऊ हेड क्वार्टर को दी। साथ ही पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी भेज दी। उप महानिरीक्षक कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र बीआर वर्मा ने बताया कि वार्डेन की गतिविधि सरकारी सेवक नियमावली के विपरीत हैं। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। 

रोडवेज बस व ट्रैक्टर की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी 

शास्त्री ब्रिज पर शुक्रवार को सवारियों से भरी रोडवेज बस टै्रक्टर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद कई यात्री वहां से चले गए। गोरखपुर से सवारियां लेकर रोडवेज बस प्रयागराज आ रही थी। घायलों में जितेंद्र कुमार यादव निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लालगंज, प्रतापगढ़ का दाहिना पैर टूट गया। अन्य घायलों में अंगद मौर्या निवासी आजमगढ़, आशुतोष राय निवासी वाराणसी, सुशील, रुस्तम आदि हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर चले गए। झूंसी पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक का बयान लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.