Move to Jagran APP

भाजपा पार्षद शिव कुमार पर बम और गोलियों से हमला Prayagaraj News

हमलावरों ने पार्षद के सीने में गोली मारी। हालांकि गोली छूकर निकल गई। साथ रहे पार्षद के भतीजे मनीष को भी गोली लगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:57 AM (IST)
भाजपा पार्षद शिव कुमार पर बम और गोलियों से हमला Prayagaraj News
भाजपा पार्षद शिव कुमार पर बम और गोलियों से हमला Prayagaraj News

प्रयागराज, जेएनएन। धूमनगंज के गढ़वा इलाके में महिला ग्राम इंटर कालेज के पास शुक्रवार की रात भाजपा पार्षद शिव कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। कार सवार हमलावरों ने घेराबंदी कर पार्षद की स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ बमबाजी और फायरिंग की। हमलावरों ने पार्षद के सीने में गोली मारी। हालांकि गोली छूकर निकल गई। साथ रहे पार्षद के भतीजे मनीष को भी गोली लगी है।

पार्षद के वाहन पर भी फेंका गया बम
हमलावरों ने पार्षद की स्कार्पियो पर कई बम फेंके जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हमले के दौरान बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पैदल निकल भागे। सरेआम पार्षद पर बमबाजी और ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिव कुमार और मनीष को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारी पूछताछ में जुटे रहे।

प्रापर्टी का धंधा भी करते हैं शिव कुमार 
धूमनगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा इलाके के रहने वाले किशन लाल के बेटे शिव कुमार भारतीय (32) वार्ड नंबर चार जयंतीपुर से भाजपा के पार्षद हैं। शिव कुमार प्रापर्टी का धंधा भी करते हैं। रात करीब 9:35 बजे शिव कुमार अपने भतीजे मनीष (22) पुत्र वीरेंद्र कुमार के साथ घर से कहीं जाने को निकले। जैसे ही वह स्कार्पियो के पास पहुंचे स्विफ्ट कार से घेराबंदी कर छह से आठ बदमाशों ने हमला कर दिया। पिस्टल, तमंचे लेकर पहुंचे हमलावरों ने शिव कुमार और मनीष को गोली मारी। दोनों स्कार्पियो में घुसे तो ताबड़तोड़ बमबाजी की गई। बोनट पर तीन बम फटे।

prime article banner

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे हमलावर
फायरिंग और बमबाजी के दौरान बिजली गुल हो गई। ऐसे में हमलावर फायरिंग करते हुए पैदल ही निकल भागे। सीने के पास गोली लगने से शिव कुमार जख्मी होकर गिरे। मनीष के पैर में गोली लगी। आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे और दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। दोनों खतरे से बाहर हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.