Move to Jagran APP

अगले महीने से निगम करेगा घरों से कूड़े का कलेक्शन Prayagraj News

नगर निगम अगले महीने से कूड़ा कलेक्शन करेगा। हरी भरी से काम छीने जाने के बाद से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद है।

By Edited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 12:12 PM (IST)
अगले महीने से निगम करेगा घरों से कूड़े का कलेक्शन Prayagraj News
अगले महीने से निगम करेगा घरों से कूड़े का कलेक्शन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन : नगर निगम अगले महीने से डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन करना शुरू कर देगा। इसके लिए नई कार्ययोजना बनाई जा रही है। पिछले दिनों निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। अभी तक शहर में मेसर्स हरी-भरी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करती है मगर अब उससे यह काम छीन लिया गया है।

loksabha election banner

हरी-भरी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने पर लोगों से सर्विस के बदले में पैसा लेती थी। अभी यह तय नहीं है नगर निगम भी लोगों सर्विस चार्ज लेगा कि नहीं। इस महीने के अंत तक सभी पहलुओं पर चर्चा करके नई कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना इस महीने के अंत तक बन जाएगी। संभावना है कि अगले महीने से नगर निगम घर-घर जाकर कूड़ा लेना शुरू कर देगा। नगर निगम ही करेगा कूड़े का कलेक्शन : महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रयागराज में डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन का काम नगर निगम ही करेगा। उन्होंने बताया कि कूड़े अड्डे से बसवार प्लांट तक कूड़ा पहुंचाने, प्लांट में कूड़ा निस्तारण और उससे खाद बनाने का काम एजेंसी को दिया जाएगा। कहाकि शासन ने सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए सुझाव मांगे थे। उसमें सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में देने की बात हुई थी। इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पार्षदों ने किया विरोध: सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में देने की चर्चा होने पर ही पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। पार्षदों का कहना है कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े अड्डे का कूड़े का उठान और बसवार प्लांट पर कूड़ा निस्तारण का काम एजेंसी द्वारा कराए जाने का खमियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। इसको लेकर पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद अशोक सिंह, आनंद घिल्डियाल, कमलेश सिंह, रंजन कुमार, रंजीव निषाद, चंद्र प्रकाश, उत्तम कुमार आदि ने अपना आक्रोश जाहिर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.