पानी बचाने की मुहिम में जुट गए हैं लोग Prayagraj News
दैनिक जागरण की पानी बचाने की मुहिम रंग ला रही है। लोगों पर इसका असर दिखाई पड़ रहा है। लोग पानी बचाने की मुहिम में जुट गए हैं।
By Edited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 06:15 PM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। पानी बचाने के लिए दैनिक जागरण द्वारा चलाई जा रही 'आधा गिलास पानी' मुहिम रंग दिखाने लगी है। शहर में हर तरफ इस अभियान की चर्चा है। लोग पानी बचाने लगे हैं। जागरण मुहिम को लोगों ने अपना ने खुद की मुहिम बना ली है।
पानी बचाने की मुहिम के 23वें दिन विश्वविद्यालय क्षेत्र वार्ड के पार्षद नंद लाल ने लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया। लोगों से अपील की है कि वह दैनिक जागरण की मुहिम से जुड़कर जल संचयन करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। हाशिमपुर रोड पर पार्षद नंद लाल ने कहा कि आज सभी लोगों की जुबां पर दैनिक जागरण की मुहिम की चर्चा है। लोग इस मुहिम से प्रेरित होकर पानी बचा रहे हैं। दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। यह केवल जागरण की मुहिम के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि पेड़ कटने के कारण तेजी से जलस्तर घट रहा है, लेकिन इसको लेकर गंभीर नहीं होते हैं। इसलिए लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी।
कहा कि जल संचय के उपाय करने होंगे। सुबह या शाम जलापूर्ति न होने पर हम सोचते हैं कि अगर पानी बचाया होता तो इतनी परेशानी न होती। उसके पश्चात सारी बात भूल जाते हैं। हमें अपनी यही आदत बदलनी होगी। उसके बाद आसानी से जल संचय शुरू हो जाएगा। पार्षद ने लोगों से बारिश में अधिक-से-अधिक पौधे लगाने की अपील की। लोगों को पानी बचाने के लिए संकल्प भी दिलाया।
जागरूकता फैलाने को लोग आए आगे
जागरण मुहिम से प्रेरित होकर अतरसुइया दुर्गा पूजा पार्क में स्थानीय लोगों ने पानी बचाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान माया पांडेय, सुभम मिश्र, पीयूष, राहुल सिंह, अनन्या जायसवाल, प्राची दुबे, कौशिकी पांडेय, गौरव मिश्र, शरद श्रीवास्तव, उज्ज्वल पांडेय, दर्श मिश्र आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें