पति का दोस्त शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो बनाई दूरियां बनाने लगा और गर्भ गिराने की धमकी दी। यह घिनौनी हरकत पति के निधन के बाद उसके दोस्त ने की है।
प्रयागराज, जेएनएन। दिवंगत पति का दोस्त शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला के गर्भवती होने पर वह दूरी बनाने लगा। ऐसी दशा में महिला ने कोतवाली में पहुंच कर सात माह के गर्भ एवं अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
गर्भवती हुई तो दूरी बनाने लगा पति का मित्र
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत लगभग एक साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। निधन के बाद पति का ही एक दोस्त जो पति के रहने पर घर आया जाता करता था, वह हर रोज महिला के घर आने-जाने लगा। कुछ दिनों के दौरान ही पति के दोस्त ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। लगभग चार माह पहले जब उसे पता चला कि महिला गर्भवती हो गई तो उसने दूरियां बनाना शुरू कर दिया। महिला ने एक दो बार शादी का दबाव बनाया तो उसने गर्भ गिराने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पति के दोस्त के परिजनों आदि से न्याय की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की।
न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची महिला
जब किसी ने भी महिला की सहायता नहीं की तो वह कोतवाली पहुंची। महिला ने आप बीती बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाया। साथ ही महिला ने कहा कि उसके सात माह के गर्भ एवं उसकी सुरक्षा कराई जाए, क्योंकि आरोपित यानी पति के दोस्त ने कोतवाली जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
बोले इंस्पेक्टर मेजा
इंस्पेक्टर मेजा मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मामले को लेकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस की एक टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भी भेजा गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप