Move to Jagran APP

39 जानवरों को किया 'कैद', अब वसूला जाएगा जुर्माना

नगर निगम ने सड़क पर विचरने वाले जानवरों को पकड़ा है। बता दें कि सड़क पर घूमते पालतू पशुओं के कारण दुर्घटना भी होती है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 12:32 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 12:32 PM (IST)
39 जानवरों को किया 'कैद', अब वसूला जाएगा जुर्माना
39 जानवरों को किया 'कैद', अब वसूला जाएगा जुर्माना

प्रयागराज, जेएनएन। सड़क पर जानवर छोडऩे वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने का समाचार दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद नगर निगम सक्रिय हो गया है। शहर में 10 इलाकों में अभियान चलाकर 39 मवेशियों को पकड़ा गया और कांजी हाउस में लाकर बंद कर दिया गया। अब जानवरों के मालिकों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। क्योंकि बार-बार हिदायत देने के बावजूद वह जानवरों को सड़क पर छोड़ रहे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जहां-तहां जाम भी लग रहा है।

loksabha election banner

 कुंभ के बाद पशुपालक सड़कों पर मवेशियों को छोड़ रहे

कुंभ के दौरान नगर निगम की सख्ती के कारण पशुपालकों ने जानवरों को सड़कों पर छोडऩा बंद कर दिया था। मगर कुंभ बीतने पर व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई थी। पिछले महीने नगर निगम ने अभियान शुरू किया था, लेकिन उसे एक-दो दिन चलाकर बंद कर दिया था। उसके बाद फिर से पशुपालकों ने मवेशियों को सड़कों पर छोडऩा शुरू कर दिया था। जानवरों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर दैनिक जागरण ने समाचार प्रकाशित किया। उसके बाद नगर निगम ने बड़ा अभियान चलाया। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तक कटरा, मम्फोर्डगंज, रसूलाबाद, लक्ष्मी टाकीज, साईं मंदिर सिविल लाइंस, लीडर रोड, हीवेट रोड, चंद्रलोक टाकीज, मुट्ठीगंज और गऊघाट में कुल 39 जानवरों को पकड़कर कैटल गाड़ी में कैद कर लिया। उसके बाद जानवरों को कांजी हाउस में लाकर बंद कर दिया गया। 

निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रहे पशुपालक

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. धीरज गोयल का कहना है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कुल 39 जानवरों को पकड़ा गया। अब उनके मालिकों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। क्योंकि इन्हें बार-बार हिदायत दी जा रही है। उसके बावजूद यह लोग सुधर नहीं रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.