Move to Jagran APP

शहरी वोटरों पर एक बार फिर भारी पड़े ग्रामीण

शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति अधिक रूचि दिखी। ग्रामीण इलाके के लोग अपने अधिकार के प्रति अधिक जागरूक दिखे।

By Edited By: Published: Mon, 13 May 2019 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 07:03 PM (IST)
शहरी वोटरों पर एक बार फिर भारी पड़े ग्रामीण
शहरी वोटरों पर एक बार फिर भारी पड़े ग्रामीण
प्रयागराज, रमेश यादव। फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव में शहरी मतदाता एक बार फिर ग्रामीण वोटरों से पिछड़ गए। जनपद में सबसे ज्यादा वोट सोरांव विधानसभा में 61 फीसद पड़े। सबसे कम वोट शहर दक्षिणी विधानसभा में 40.38 फीसद पड़े। 2014 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट बारा विधानसभा में 57.81 फीसद पड़े थे। सबसे कम मतदान प्रतिशत शहरी उत्तरी विधानसभा का था। यहां पर 41.04 प्रतिशत वोटिंग ही हो पाई थी।
 रविवार को शहरी वोटर की तुलना में वोट डालने का उत्साह ग्रामीण वोटरों में ज्यादा दिखाई दिया। सुबह पहले दो घंटे में सबसे ज्यादा वोट फाफामऊ विधानसभा में 16 प्रतिशत पड़ा था। 10 प्रतिशत वोटिंग सोरांव, मेजा और बारा विधानसभा में हुई थी। सबसे कम वोट शहर दक्षिणी में तीन प्रतिशत पड़े थे। शहर दक्षिणी विधानसभा में वोटिंग प्रतिशत सुबह से धीमा था, जो शाम तक भी रफ्तार पकड़ नहीं सका। इस कारण शहर दक्षिणी में 40.38 प्रतिशत की मतदान हो पाया।

सबसे आगे रहे सोरांव विस के वोटर
 वोट डालने में सबसे आगे सोरांव विधानसभा के वोटर रहे। उन्होंने 61 प्रतिशत मतदान किया। फाफामऊ में 56, फूलपुर में 54, करछना मे 52, मेजा में 53, शहर पश्चिमी में 44.9, शहर उत्तरी में 41, बारा में 54.5, कोरांव में 56, हंडिया में 58 और प्रतापपुर में 52.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। फाफामऊ, सोरांव, शहर पश्चिमी, हंडिया विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। फूलपुर, करछना, मेजा, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, बारा और कोरांव विधानसभा में मतदान प्रतिशत घट है।

विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
विधानसभा           वर्ष 2014     वर्ष 2019
फाफामऊ                54.56           56
सोरांव                    57.07           61
फूलपुर                   56.72           54
करछना                  57.69           52
मेजा                      53.85           53
शहर पश्चिमी            44.05           44.9
शहर उत्तरी               41.04           41
शहर दक्षिणी            43.26           40.38
बारा                       57.81           54.5
कोरांव                    56.82           56
हंडिया                    49.56           58
प्रतापपुर                 53.71           52.3
कुल योग                51.68          51.92

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.