वेणीमाधव को अर्पित की छतरी
जासं, इलाहाबाद : आम जनमानस में त्रिकोण परिक्रमा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से छतरी अर्पण कार
जासं, इलाहाबाद : आम जनमानस में त्रिकोण परिक्रमा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से छतरी अर्पण कार्यक्रम हुआ। नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में मंगलवार को प्रयागराज सेवा समिति द्वारा मंत्रोच्चार के बीच छतरी अर्पित की गई। धर्मराज पांडेय, तीर्थराज पांडेय, विजय तिवारी, अभिषेक दुबे ने पूजन-अर्चन के बाद छतरी अर्पित की। डॉ. शम्भूनाथ त्रिपाठी ने त्रिकोण परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य जगराम शास्त्री बताया कि आगामी माघ मेला में संतों के प्रवचन व कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्रिकोण परिक्रमा से जोड़ा जाएगा। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने बताया कि जनजागरण अभियान चलाकर यह बताया जाएगा मात्र तीन घंटे में त्रिकोण परिक्रमा पूरी की जा सकती है। इस दौरान विष्णु दयाल, ध्रुवराज पांडेय, केसी पांडेय, सुभाष वैश्य, हरिओम, अनुपमा पांडेय, मुक्ति सिन्हा, अरुण सिंह, अशोक, बच्चा पाठक मौजूद रहे।