मिलावटी खाद्य पदार्थो पर 14 प्रतिष्ठानों पर 15 लाख का जुर्माना
शहर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान 14 दुकानों में खाद्य पदार्थो में मिलावट पर 15 लाख का जुर्माना किया गया है।
By Edited By: Published: Fri, 03 May 2019 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 12:56 PM (IST)
प्रयागराज : शहर के 14 खाद्य प्रतिष्ठानों पर मिलावटी सामान की बिक्री पर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीएम सिटी ने खाद्य सामाग्री में मिलावट होने की पुष्टि के बाद दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
छापेमारी अभियान चलाया था, लगाया जुर्माना
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बीते माह छापेमारी अभियान चलाया गया था। सोनपापड़ी, बेसन, दूध, दही आदि के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया था। 14 सैंपल की रिपोर्ट मानक के विपरीत पाई गई। राममूर्ति मिष्ठान भंडार खुर्ज मंडी की सोनपापड़ी में मिलावट पर चार लाख नब्बे हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। संजय कुमार केसरवानी, जीरो रोड के यहां से मिलावटी बेसन पाया गया। प्रताप सिंह यादव शेरडीह का दूध, सोनू यादव अकारीपुर सोरांव का खोया, सुभाष डेयरी एडीए कालोनी की दही, ताजा पनीर एवं दुग्ध भंडार खुल्दाबाद व बेस्ट डेयरी होम जीटीबी नगर का मिश्रित दूध, अलीमुद्दीन मनमोहन पार्क की चायपत्ती, मो. अहमद बेली की दुकान से मिलावटी बेसन मिलने पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इन पर भी जुर्माने की कार्रवाई
रमेश चंद्र केसरवानी जारी बाजार का सब्जी तेल, सुभाष डेयरी नैनी से दूध व श्रीराज आइसक्रीम पथरा कोरांव से आइसकैंडी मानक के विपरीत मिलने पर 65 हजार का जुर्माना लगाया गया है। निखिल कुमार हंडिया में नमकीन में मिलावट पर 35 हजार रुपये व संजय एंड ब्रदर्स रसूलाबाद के सरसों के तेल में मिलावट पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावट के आधार पर जुर्माना लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें