Move to Jagran APP

UPPSC की एलटी ग्रेड अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में 1319 अभ्यर्थी चयनित, 39 जिलों में हुई थी परीक्षा

उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से कराई गई एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में 48102 प्रतियोगी शामिल हुए थे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM (IST)
UPPSC की एलटी ग्रेड अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में 1319 अभ्यर्थी चयनित, 39 जिलों में हुई थी परीक्षा
UPPSC की एलटी ग्रेड अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में 1319 अभ्यर्थी चयनित, 39 जिलों में हुई थी परीक्षा

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के लिए अंग्रेजी विषय में 1320 पदों के सापेक्ष 1319 एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन हुआ है। इसके पहले जीव विज्ञान विषय में सभी पदों पर चयन हो गया था, अंग्रेजी में महिला शाखा का एक पद खाली रह गया है, जबकि सबसे अधिक महिलाओं ने ही परीक्षा दी थी। उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से इन पदों की लिखित परीक्षा 48,102 प्रतियोगियों ने दी थी। आयोग ने शुक्रवार शाम एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के तहत अंग्रेजी विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

loksabha election banner

यूपीपीएससी ने 29 जुलाई 2018 को एलटी ग्रेड की लिखित परीक्षा कराई थी। उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में हुई परीक्षा में 18,985 पुरुष व 29,117 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह प्रश्नपत्र भी 150 नंबर का था। घोषित रिजल्ट में पुरुषों के 645 व महिलाओं के 674 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है। आयोग के सचिव जगदीश ने की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चयनितों को वांछित मूल अभिलेख को तय समय पर सत्यापन कराना होगा, अन्यथा उनका परिणाम निरस्त हो जाएगा। सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।

रिजल्ट हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन

एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय का परिणाम हाई कोर्ट में योजित याचिका विजयनाथ व अन्य सहित अन्य कई याचिकाओं में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणी व पदवार कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर यथा समय प्रदर्शित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं होंगे।

अब दो विषयों का परिणाम शेष

राजकीय माध्यमिक कालेजों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में अब दो विषयों हिंदी व सामाजिक विज्ञान का ही परिणाम आना शेष है। आरोप है कि इन दोनों विषयों का ही पेपर लीक हुआ था, साथ ही इनमें पदों की संख्या काफी अधिक है। यह परिणाम आते ही भर्ती पूरी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.