विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो की मौत, कई पीड़ित

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jul 2014 01:45 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : मौसम की करवट आम आदमी पर भारी पड़ रही है। संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। खासकर बुखार लोगों को गिरफ्त में ले रहा है। एसआरएन अस्पताल में बुधवार को बुखार ने दो की जान ले ली। वहीं कई बीमारी से जूझ रहे हैं।

कुछ दिनों पहले मौसम बदला और भारी बरसात शुरू हो गई। तीन दिन तक मौसम सुहावना बना रहा। इसके बाद अचानक आसमान से बादल गायब हो गए। पारा चढ़ने लगा। गर्मी ने लोगों को फिर बेहाल करना शुरू कर दिया। मौसम की इसी करवट ने बीमारियों को पनपने का मौका भी दे दिया। लोग बुखार, उल्टी दस्त, पेचिस, टायफाइड जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पताल संक्रामक रोगों के पीड़ितों से पटे पड़े हैं। मऊ चित्रकूट निवासी बद्री प्रसाद त्रिपाठी 55 को बुखार आने पर दो दिन पहले एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार करछना निवासी रामशिरोमणि तिवारी को भी बुखार की शिकायत पर एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में बुधवार को भर्ती कराया गया। कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। महराजगंज जौनपुर के बासुपुर निवासिनी परवंती देवी, रानीगंज प्रतापगढ़ के मेवालाल सहित कई अन्य लोगों का इलाज एसआरएन अस्पताल में ही जारी है।