महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के 100 दिन पूरे, मुंबई से अयोध्या जा रहा जत्था इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचा Prayagraj News
फैजाबाद रेलवे स्टेशन से शनिवार को रात 11 बजे स्पेशल ट्रेन शिव सैनिकों लेकर मुंबई के लिए रवाना होगी। सुल्तानपुर प्रयागराज भुसावल होते हुए रविवार शाम को आठ बजे एलटीटी पहुंचेगी।
प्रयागराज, जेएनएन। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में मुंबई से शिव सैनिकों का जत्था मुंबई से अयोध्या में रामलला के दर्शन को निकला। शिव सैनिकों को विशेष ट्रेन लेकर फैजाबाद जा रही थी। ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तो शिव सैनिकों ने जय श्री राम और जय भवानी के नारे लगाए।
जसरा में इंजन में खराबी से एक घंटे विलंब से पहुंची स्पेशल ट्रेन
शिव सैनिकों की विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सक फैजाबाद जाने के लिए पांच मार्च को रवाना हुई थी। विशेष गाड़ी प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को पहुंची। जसरा के पास मदरहा में गाड़ी का इंजन खराब हो गया। इंजन में खराबी ठीक करने के करीब एक घंटे बाद गाड़ी वहां से रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। ढाई हजार से अधिक शिव सैनिकों की गाड़ी स्टेशन पर आने से पहले ही प्लेटफार्म नंबर 7-8 की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
श्रीराम जी का आशीर्वाद लेने अयोध्या जा रहे हैं : शिव प्रकाश पाल
दोपहर में प्लेटफार्म पर कोई दूसरी गाड़ी नहीं आनी थी, इसलिए किसी को कोई परेशानी नहीं हुए। शिव सेना के उप जिला संघटक शिव प्रकाश पाल और हेमंत जायसवाल ने बताया कि श्रीराम का आशीर्वाद लेने अयोध्या आए हैं। ट्रेन में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बच्चे भी हैं। अयोध्या में शनिवार को उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत समेत कैबिनेट के मंत्री, सांसद और पार्षद मौजूद रहेंगे।
खास बातें
01 घंटे विलंब से जसरा पहुंची इंजन खराब होने के कारण ट्रेन
20 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर-8 पर शिव सैनिक करते रहे जय घोष
24 कोच की विशेष गाड़ी में एक कोच था एसी का
100 दिन महाराष्ट्र सरकार के पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे शिव सैनिक
2500 से अधिक शिव सैनिक मुंबई से पहुंचे अयोध्या।
आज रात फैजाबाद से वापस जाएगी ट्रेन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन से शनिवार को रात 11 बजे स्पेशल ट्रेन शिव सैनिकों लेकर मुंबई के लिए रवाना होगी। सुल्तानपुर, प्रयागराज, भुसावल होते हुए रविवार शाम को आठ बजे एलटीटी पहुंचेगी।
तीसरी बार अयोध्या गए शिव सैनिक
शिव सैनिक तीसरी बार महाराष्ट्र से फैजाबाद आए। पहली बार शिव सैनिक 24 नवंबर 2018 को, दूसरी बार 16 जून 2019 को अयोध्या गए थे।