Move to Jagran APP

भाजपा के 10, सपा के 10 और तीन निर्दलीय बने ब्लाक प्रमुख

शनिवार को ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई। ब्लाक प्रमुख की 23 सीटों में से भाजपा के खाते में नौ सीटें आई। जबकि भाजपा समर्थित अपना दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं सपा ने टक्कर देते हुए 10 सीटों पर कब्जा किया है। तीन प्रत्याशी निर्दलीय जीते हैं। इसमें से दो सीटों पर एक दिन पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। उसमें से एक सपा और एक भाजपा के खाते में गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 09:51 PM (IST)
भाजपा के 10, सपा के 10 और तीन निर्दलीय बने ब्लाक प्रमुख
भाजपा के 10, सपा के 10 और तीन निर्दलीय बने ब्लाक प्रमुख

जासं, प्रयागराज : शनिवार को ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई। ब्लाक प्रमुख की 23 सीटों में से भाजपा के खाते में नौ सीटें आई। जबकि भाजपा समर्थित अपना दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं सपा ने टक्कर देते हुए 10 सीटों पर कब्जा किया है। तीन प्रत्याशी निर्दलीय जीते हैं। इसमें से दो सीटों पर एक दिन पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। उसमें से एक सपा और एक भाजपा के खाते में गई है।

loksabha election banner

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आठ जुलाई को 23 सीटों पर 60 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। उसी दिन शाम को एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया था। उसके बाद नौ जुलाई को नाम वापसी हुई तो दो सीटों प्रतापपुर और कौंधियारा पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नाम वापसी के बाद मैदान में 21 सीटों के लिए 53 प्रत्याशी बचे। इनके लिए शनिवार को 21 विकास खंड कार्यालयों में सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान कराया गया। इसमें 1891 बीडीसी सदस्यों को मतदान करना था। वैसे कुल 2086 बीडीसी सदस्य थे लेकिन दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 195 सदस्यों को वोट देने की जरूरत ही नहीं पड़ी। सभी सीटों पर मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा। दोपहर तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में 16 सदस्यों ने वोट नहीं दिया। जबकि 58 वोट अवैध पाए गए। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो गई। करीब दो घंटे में परिणाम भी आ गए। इस चुनाव में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही। कुछ ब्लाकों में हंगामा भी हुआ। जसरा में वोटिंग के दौरान किसी सदस्य ने बैलेट बाक्स में नोट डाल दिया। इसको लेकर देर रात कुछ लोग डीएम से भी मिले। कुछ प्रत्याशियों के नहीं खुले खाते

मेजा से चुनाव लड़ रही विमला देवी, बहादुरपुर से चंद्रजीत यादव, हंडिया से राहुल सिंह बिसेन को एक भी वोट नहीं मिला। जबकि हंडिया में हरिश्चंद्र और बहरिया में नागेंद्र कुमार यादव को एक-एक वोट ही मिला। सपा से विजयी उम्मीदवार

उरुवा : आरती गौतम

करछना : सरोज द्विवेदी

कौंधियारा : इंद्रनाथ मिश्रा

धनूपुर : ज्योति यादव

मऊआइमा : अफसरुल निशा

जसरा : अजीत सिंह पप्पू

श्रृंग्वेरपुर : कल्पना पांडेय

चाका : अनिल पटेल

कोरांव : मुकेश कोल

कौड़िहार : मो. मुज्जफर भाजपा के जीते

शंकरगढ़ - निर्मला देवी

मेजा - गायत्री देवी

मांडा - प्रगति सिंह

फूलपुर - विपेंद्र सिंह

होलागढ़ - राम फकीरे

भगवतपुर - मालती देवी

सहसों - गीता देवी

सोरांव - प्रदीप

प्रतापपुर - शैलेश कुमार यादव अपना दल

सैदाबाद - राजेंद्र सिंह पटेल निर्दलीय

बहादुरपुर - अरुणेंद्र यादव

बहरिया - योगेंद्र पांडेय

हंडिया - महेंद्र सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.