सांकरा गंगा घाट में युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था स्नान करने Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में रविवार को सांकरा गंगा घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गंगा घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। तभी हादसा हो गया। जानकारी होने पर युवक के घर में कोहराम मच गया।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में रविवार को सांकरा गंगा घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गंगा घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। गंगा स्नान के दौरान नवनिर्मित गंगा पुल के पिलर के पास गहरे गड्डे में डूब गया। गोताखोराें की मदद से पुलिस ने युवक काे निकाला। उपचार के दौरान अलीगढ़ ले जाते समय युवक ने तोड़ा दस। युवक की मौत से गांव में मचा कोहराम।
ऐसे हुुई युवक की मौत
थाना पालीमुकीमपुर के गांव बीसनपुर निवासी 26 वर्षीय देवेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ सुबह करीब आठ बजे सांकरा गंगाघाट पर स्न्नान करने के लिए मोटरसाईकिल से गया। करीब दस बजे अपने साथियों के साथ घुटनों पानी में नहा रहा था। उसको न जाने क्या सूजी की तैरता हुआ सांकरा गंगाघाट पर नवनिर्मित पुल के पिलर के पास पहुंच गया। अचानक पिलर के पास गहरे गड्डे में समा गया। करीब दस मिनट के बाद साथियों को पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। डूबने-डूबने की आवाज सुनकर पहले से ही मौजूद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवक को बाहर निकाला। अानन-फानन में छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय युवक ने हरदुआगंज के पास दम तोड़ दिया। स्वजन वहां से शव को वापस अपने गांव ले आये। युवक के शव को गांव लाते ही गांव में कोहराम मच गया। युवक की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इकलौता चिराग था मृतक
मृतक देवेन्द्र दो बहनों के बीच इकलौता चिराग था। ग्रमीणों ने बताया कि युवक के पिता की मानसिक हालत ठीक न होने के चलते युवक ने इण्टर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और खेतीबाड़ी करता था। मां का दुलारा व छोटी दोनों बहनों का लाड़ला भाई था।