Move to Jagran APP

Aligarh News: युवा भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

जवां में भाजपा युवा मोर्चा जवा मंडल के उपाध्यक्ष कौशल चौहान को फोन से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जिसे लेकर उसने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Gauri Shankar SharmaEdited By: Sandeep kumar SaxenaPublished: Tue, 29 Nov 2022 08:57 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 08:57 PM (IST)
Aligarh News: युवा भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
भाजपा युवा मोर्चा जवा मंडल के उपाध्यक्ष कौशल चौहान रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जवां में भाजपा युवा मोर्चा जवा मंडल के उपाध्यक्ष कौशल चौहान को फोन से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसे लेकर उसने अज्ञात  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मगर धमकी देने को वाले को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। 

loksabha election banner

यह है मामला

कौशल चौहान भाजपा युवा मोर्चा जवां मंडल उपाध्यक्ष हैं। 28 नवंबर को उनके पास अज्ञात नंबर से काल आई, फोन पर अज्ञात युवक ने कहा कि कहा कि वह उसे उसी के गांव में उसी के घर में घुसकर गोली मार देगा, जिससे भाजपा नेता व उसका परिवार चिंता  ग्रस्त है। बाद में उसी नंबर से युवक को करीब 20 बार काल आई, जिसमें युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की बाबत उन्होंने मंडल अध्यक्ष रवि कांत महेश्वरी को बताया जहां युवा भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। मामले की रिपोर्ट अज्ञात युवक के खिलाफ थाना में दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.