Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी बोले, प्रदेश सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी Aligarh News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के सहारे इगलास में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव पर निशाना साधा और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 09:02 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी बोले, प्रदेश सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी  Aligarh News
मुख्यमंत्री योगी बोले, प्रदेश सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के सहारे इगलास में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव पर निशाना साधा और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने अलीगढ़ में 1135 करोड़ की लागत से 183 विकास कार्यों के लिए अलीगढ़ के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां अपने कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने खूब काम किया है। जहां कही भी ताला होगा, वहां अलीगढ़ की छाप जरूरी होगी, लेकिन पिछली सरकार की उदासीनता से यहां उद्योग बंद होने लगे। वर्तमान यूपी सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार देना है। पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की जिसमें अलीगढ़ शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा राजा महेंद्र प्रताप को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने एएमयू को जगह दी लेकिन एएमयू ने उनके साथ न्‍याय नहीं किया, एएमयू ने क्‍या किया यह दुनिया जानती है। प्रदेश सरकार अलीगढ़ में अगले साल महाराजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को अलीगढ़ की तहसील इगलास के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

पांच साल में तीस लाख बेरोजगारों को काम मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है। देश पारदर्शी तरीके से देश आगे बढ़ रहा है। पांच साल में 30 लाख लोगों को काम दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान किया।

2.20 मिनट में रखी विकास कार्यों की धुरी
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली थी। सीएम का अब तक का यह सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। वह यहां करीब 2.20 मिनट तक रुकेगें ।

 योगी के चारों ओर 35 मजिस्ट्रेट का घेरा
प्रशासन ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। 35 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। हर ब्लॉक में एक मजिस्ट्रेट लगाया गया। इसके अलावा चार मजिस्ट्रेटों को स्वतंत्र रखा गया। टै्रफिक नियंत्रण करने के लिए अलग से मजिस्ट्रेटी की ड्यूटी लगाई गई।

18 हजार लाभार्थी हुए शामिल
सीएम की सभा में केंद्र व राज्य की योजनाओं के करीब 18 लाभार्थी शामिल हुए। इनके लिए 20 से अधिक ब्लॉक बनाए गए। हर ब्लॉक में 700 के करीब लाभार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए बसें लगाई गईं करीब दो दर्जन लाभार्थियों को सीएम खुद प्रमाण पत्र देंगे।

इन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
शिलान्यास की प्रस्तावित सूची

विभाग, काम, लागत

सेतु निगम, 02, 117.74

लोक निर्माण विभाग, 04, 13.24

चिकित्सा विभाग, 03, 4.14

पशु पालन, 01, 1.20

आरटीओ, 01, 5.02

डीआइओएस, 01, 2.77

जल निगम, 03, 255

स्मार्ट सिटी, 05, 448

नगर विकास, 01, 0.62

आरइडी, 43, 22.96

लघु सिंचाई, 13, 3.69

डीआरडीए, 69, 7.30

नगर निकाय, 37, 16.25

(नोट = काम की संख्या व लागत करोड़ में है )

लोकार्पण

विभाग, काम, लागत

लोक निर्माण विभाग, 12, 54.00

सेतु निगम, 01, 31.40

प्राविधिक शिक्षा, 01, 1.83

पशु चिकित्सा, 04, 9.51

होम्योपैथिक, 01, 87.35

ग्राम्य विकास, 02, 6.09

पर्यटन, 02, 1.95

वन विभाग, 01, 1.19

नगर विकास, 05, 2.58

जिला पंचायत, 09, 2.65

आरईडी, 79, 15.94

नगर निकाय, 53, 11.21

(नोट = काम की संख्या व लागत करोड़ में है )

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

11.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा आगरा रवानगी

12.20 आगरा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से इगलास रवानगी

12.35 बजे इगलास हेलीकॉप्टर पर आगमन

12.40 बजे कार द्वार कार्यक्रम स्थल को रवानगी

12.45 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत

01.45 बजे तक लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम समापन

01.45 से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की शुरुआत

02.15 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक खत्म

02.45 तक 30 मिनट का आरक्षित समय

02.55 इगलास हेलीपैड से फिरोजाबाद रवानगी

लौकी, तोरई और मिस्सी रोटी का स्वाद लेंगे सीएम
सीएम यहां करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक रुकेंगे। इसमें उन्होंने करीब 30 मिनट का समय आरक्षित भी रखा है।  इसी समय में वह भोजन करेंगे। सीएम साधारण खाने को ज्यादा पंसद करते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इसी हिसाब से तैयारी की है। लौकी, तोरई व भिंडी की सब्जी बनाई जा रही है। मिस्सी रोटी व खीर की व्यवस्था भी की गई है। अरहर की दाल व ग्रीन सलाद तैयार किया गया। यह पूरा खाना बिना प्याज लहसुन का होगा। 25 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.