Move to Jagran APP

सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लगा रही है योगी सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अगस्त क्रांति दिवस पर सपाइयों ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को घ

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 02:08 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 02:08 AM (IST)
सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लगा रही है योगी सरकार
सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लगा रही है योगी सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अगस्त क्रांति दिवस पर सपाइयों ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। 'देश बचाओ, देश बनाओ' के नारे के साथ कलक्ट्रेट पर जुटे सपा नेताओं ने कहा कि ये सरकारें बदले की भावना से काम कर रही हैं। सपाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बारिश ने धरने को फीका करने का काम किया।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट पर 10 बजे के बाद ही सपाइयों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कुछ देर ही धरना चला कि तेज बारिश हो गई। इससे कार्यकर्ता वहां से चले गए। बाद में पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। बाद में प्रेस को जारी बयान में अलीगढ़ प्रभारी व एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। किसानों की कर्जमाफी की घोषणा फरेब है। पूर्व विधायक जफर आलम ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में गोरक्षा के नाम पर खुलेआम गुंडई की जा रही है, दिन दहाड़े कत्लेआम हो जा रहा है। छर्रा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार में अपराध बढ़ा है। ख्वाजा हलीम ने कहा कि मोदी में दम है तो मीट एक्सपोर्ट बंद कर दें, अवैध बूचड़खाने, कट्टी अपने आप रूक जाएगी। प्रशासन भी बताए कि सबसे अधिक लाइसेंस पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में ही जारी हुए। सलमान शाहिद ने कहा कि युवा अब योगी मोदी के कुशासन को नहीं बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार को 6 माह का समय दिया गया था। प्रदेश में भगवा गुंडों का आतंक फैला है। महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने कहा कि लूट, हत्या, डकैती, सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदातों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। धरने में राजीव यादव, गिरीश यादव, अब्दुल घोसी, मनोज यादव,अहमद सईद सिद्दीकी, जस्सू शेरवानी, शान मिया, यामीन खां, प्रशांत वाल्मीकि, डॉ. बादशाह खान, ठा.तेजवीर सिंह,दिनेश यादव, प्रभात सविता, सुशील गौड, रणजीत चौधरी, अफजाल हमीद, कृपाल सिंह यादव, मुंतजिम किदवई सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

इनर्सट ---

भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो : चौ. बिजेंद्र

काग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व सासद चौ. बिजेंद्र सिंह अचानक धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में अखिलेश यादव की आंदोलन की राह की सराहना की। कहा कि अब समय आ गया है, विपक्ष एक जुट हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.