योग मन को विषयों से हटाकर स्थिरता प्रदान करता है, जानिए इसके फायदे Aligarh news
इगलास के प्रकाश कान्वेंट स्कूल में योग वेदांत सेवा समिति द्वारा योग शिक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने वज्रासन पद्मासन सिद्धासन अनुलोम विलोम प्राणायाम कराए गए। बच्चों को माता-पिता का आदर सम्मान कैसे करें यह भी प्रयोग करके दिखाया।
अलीगढ़, जेएनएन : इगलास के प्रकाश कान्वेंट स्कूल में योग वेदांत सेवा समिति द्वारा योग शिक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने वज्रासन, पद्मासन, सिद्धासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम कराए गए। बच्चों को माता-पिता का आदर सम्मान कैसे करें यह भी प्रयोग करके दिखाया। योग के लाभ, बुद्धि बढ़ाने के प्रयोग भी बच्चों को बताते हुए कहा कि सुबह सूर्य भगवान को जल देने एवं तुलसी के पत्ते खाने से याद शक्ति बढ़ती है।
आज बीमारियां बढ़ रही हैं
योग शिक्षक हरीश खान ने कहा कि आपाधापी वाले जीवन से आज बीमारियां बढ़ रही हैं। विद्यार्थी हो, व्यवसायिक हो या नौकरी करने वाले व्यक्ति हो उनपर कई तरह के दबाव होते है। योग मुद्रा, ध्यान और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओं द्वारा तनाव से राहत मिलती है। योग मन को विभिन्न विषयों से हटाकर स्थिरता प्रदान करता है। योग कोई व्यायाम नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है।
योग के फायदे बताए
राजू भाई ने कहा कि दैनिक जीवन में योग के कई फायदे हैं। योग मांसपेशियों को सुगठित और शरीर को संतुलित रखता है। योग तर्क शक्ति का भी विकास करता है एवं कौशल को बढ़ता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्याम बाबू सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।